जेल का दरवाजा तोड़ने पर अामादा थे बंदी

आरा : साथी की तबीयत खराब होते ही बंदी उग्र हो गये थे. आलम यह रहा कि जेल में बंद बंदी जेल के मुख्य दरवाजे तक पहुंच गये और जेल का मुख्य द्वार तोड़ने पर आमादा हो गये. कारा प्रशासन की तत्परता से इस बड़े घटना को टाल दिया गया. तत्काल पुलिस फोर्स को बुलाकर […]
आरा : साथी की तबीयत खराब होते ही बंदी उग्र हो गये थे. आलम यह रहा कि जेल में बंद बंदी जेल के मुख्य दरवाजे तक पहुंच गये और जेल का मुख्य द्वार तोड़ने पर आमादा हो गये. कारा प्रशासन की तत्परता से इस बड़े घटना को टाल दिया गया. तत्काल पुलिस फोर्स को बुलाकर मामला शांत किया गया. इस दौरान कारा प्रशासन को पगली घंटी बजानी पड़ी और हलके बल का भी प्रयोग करना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ. लगभग एक घंटे तक पूरा आरा मंडल कारा रणक्षेत्र में तब्दील रहा.
हुआ यह कि जेल में एक बंदी खुदकुशी का प्रयास कर रहा था. तभी कारा प्रशासन व कुछ बंदियों ने मिलकर उसे बचा लिया लेकिन उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. जेल प्रशासन उसे बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया लेकिन जेल के अंदर बंद बदी कारा प्रशासन पर देरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे. इस दौरान बंदियों ने जमकर बवाल मचाया. बवाल मचा रहे बंदियों को शांत कराने पुलिस बल जब पहुंची तो बंदी उग्र हो गये और पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया गया, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया. बाद में कारा प्रशासन व स्थानीय पुलिस के सहयोग से मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




