फॉर्म जमा नहीं होने पर नाराज लोगों ने काउंटर में की तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

तरारी : प्रखंड कार्यालय पर आवेदन जमा नहीं होने से नाराज लोगों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया और आरटीपीएस काउंटर का शीशा तोड़ दिया. हंगामे की वजह से अफरा-तफरी मच गयी. लोग सरकारी व्यवस्था से नाराज थे. आवेदन जमा करने आये आवेदकों ने कहा आरटीपीएस काउंटर का शीशा तोड़ कर शोरशराबा मचाया. आवेदकों के […]
विज्ञापन
तरारी : प्रखंड कार्यालय पर आवेदन जमा नहीं होने से नाराज लोगों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया और आरटीपीएस काउंटर का शीशा तोड़ दिया. हंगामे की वजह से अफरा-तफरी मच गयी. लोग सरकारी व्यवस्था से नाराज थे.
आवेदन जमा करने आये आवेदकों ने कहा आरटीपीएस काउंटर का शीशा तोड़ कर शोरशराबा मचाया. आवेदकों के शोरशराबा से प्रखंड मुख्यालय का कार्य बाधित हो गया. आवेदकों का आरोप था कि कम समय सीमा के अंदर निवास प्रमाणपत्र बनवाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन दे पाना संभव नहीं है. प्रशासन की इस व्यव्स्था से वे लोग राशन कार्ड से वंचित हो जायेंगे. हो- हंगामा सुनकर मौके पर बीडीओ संजीव कुमार पहुंचे, तो लोग और उग्र हो गये और कहा कि इसका कोई स्थायी निराकरण करवाया जाये.
हालांकि आवेदकों को समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि तीन बजे तक आरटीपीएस काउंटर खोला जायेगा. उल्लेखनीय है कि राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा करने का समय निर्धारित कर काउंटर खोला गया और काउंटर पर आवेदन लिये जा रहे हैं. आवेदन के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाणपत्र और पूरे परिवार की तस्वीर मांगी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




