बीडीओ पर धमकी देने का आरोप

आरा : जगदीशपुर के बरनाव गांव निवासी रमेश चंद्र राकेश ने जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सड़क की ढलाई बिना ईंट सोलिंग के ही मिट्टी पर कर दी गयी थी. इसे लेकर मैंने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास परिवाद […]
आरा : जगदीशपुर के बरनाव गांव निवासी रमेश चंद्र राकेश ने जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सड़क की ढलाई बिना ईंट सोलिंग के ही मिट्टी पर कर दी गयी थी. इसे लेकर मैंने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास परिवाद दायर किया था.
इसकी जांच अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा की गयी थी. इसे लेकर जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यालय में बुला कर झूठा केस मे फंसाने की धमकी दी तथा अपमानित किया. यह सरकारी पदाधिकारी के लिए उचित नहीं है. उन्होंने उपविकास आयुक्त को ज्ञापन देकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










