Bhagalpur news युवक लापता, पत्नी ने दर्ज कराया नामजद मामला

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news युवक लापता, पत्नी ने दर्ज कराया नामजद मामला

सुलतानगंज फतेहपुर गांव का अमित कुमार (33) के रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है.

विज्ञापन

सुलतानगंज फतेहपुर गांव का अमित कुमार (33) के रहस्यमय तरीके से लापता होने पर पत्नी शांति देवी ने सुलतानगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करा पति की सकुशल बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. पत्नी ने पति के अपहरण की आशंका जतायी है. आवेदन में पत्नी ने बताया है कि 25 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे उनके पति अमित कुमार को मवि गनगनिया के पास पीपल के पेड़ के समीप कुछ नामजद लोगों के साथ देखा गया था. इसके बाद से गायब हो गये. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पूरी रात आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. परिजनों के अनुसार 27 जनवरी को सुलतानगंज पुलिस प्रशासन की मदद से एक बार फिर व्यापक स्तर पर तलाश की गयी, फिर भी कोई पता नहीं चल पाया. खोजबीन में गनगनिया दुर्गा स्थान के पास उनके कपड़े बरामद हुए हैं, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गयी है. लापता युवक के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था. पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच करायी है. पत्नी ने आशंका जताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई और सघन जांच की मांग की है. थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

हाइवा के धक्के से चाचा-भतीजा जख्मी, दोनों रेफर

सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग कमालपुर गांव के गैरज के पास अनियंत्रित हाइवा के धक्के से बाइक सवार चाचा-भतीजा जीतेंद्र कुमार (32) सुरेश यादव गौरव कुमार (18) पिता धन्यजय यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. दोनों को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की बाइक पर सवार होकर अपने घर आजमपुर जा रहे थे. कमालपुर के पास जगदीशपुर की ओर से अनियंत्रित हाइवा ने ठोकर मार फरार हो गया. दोनों सड़क पर ही काफी देर तक तड़पते रहे. यात्रियों की मदद से दोनों को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत चिंताजनक है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन