शौच के दौरान पोखर में गिरा युवक, डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

मसदी पंचायत वार्ड 10 के शिवनंदनपुर मांझी टोला में गुरुवार को शौच के दौरान पानी लेने के क्रम में युवक पोखर में गिर गया व डूबने से मौत हो गयी

विज्ञापन

मसदी पंचायत वार्ड 10 के शिवनंदनपुर मांझी टोला में गुरुवार को शौच के दौरान पानी लेने के क्रम में युवक पोखर में गिर गया व डूबने से मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान शिवनंदनपुर मांझी टोला के राजेन्द्र मांझी का पुत्र सूरज मांझी (37) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात में जुट गयी है. मृतक युवक की पत्नी रानी देवी ने बताया कि दोपहर में शौच करने पोखर पर गया था. शौच के पहले पोखर से बोतल में पानी ले रहा था. इस दौरान पैर फिसल गया और पोखर में गिर गया. पोखर में लत्तर अधिक रहने से गहरे पानी में चला गया. लत्तर से तैर कर निकल नहीं पाया और डूबने से मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने पोखर में डूबे युवक को देखा. परिजन को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक का शव पोखर से निकाला. परशुराम मांझी ने बताया कि चापाकल खराब होने से पोखर से पानी लेने गया था. पैर फिसलने से डूबने पर मौत हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया..

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन