युवक की पिटाई, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

रसलपुर थानाध्यक्ष ने रसलपुर गांव के एक युवक को पूछताछ के बाद सही जवाब नहीं देने पर उसकी पिटाई कर दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने एकचारी-महगामा पथ को लगभग एक घंटे जाम कर दिया.

विज्ञापन

कहलगांव. रसलपुर थानाध्यक्ष ने रसलपुर गांव के एक युवक को पूछताछ के बाद सही जवाब नहीं देने पर उसकी पिटाई कर दी. इस घटना को लेकर रसलपुर गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने एकचारी-महगामा पथ को लगभग एक घंटे जाम कर दिया. जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों कि लंबी लाइन लग गयी. पीड़ित युवक विक्रम कुमार मंडल ने बताया कि मेरी जमीन पर फोरलेन में काम करने वाली कम्पनी लीज पर जमीन लेकर प्लाांट बैठायी है. प्लांट के गार्ड से रविवार की सुबह सात बजे हम बैठ कर बात कर रहे थे. बालू गाड़ी को तौल करवाने के लिए रसलपुर थानाध्यक्ष कम्पनी के कांटा पर पहुंचे. मुझे वहॉं बैठा देख कर हमसे पूछा कि तुम यहां क्या कर रहे हो, मैंने कहा कि मैं गार्ड से बात कर रहा हूं. थानाध्यक्ष ने मुझे गाली देते हुए मेरा बाल पकड़ कर मारना प्रारंभ कर दिया. मुझे कहा कि अब कभी भी यहां आये, तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे. विक्रम ने बताया कि थानाध्यक्ष को मारपीट करता देख ग्रामीण जुटने लगे, तो थानाध्यक्ष गाड़ी स्टार्ट कर एकचारी रेलवे स्टेशन की ओर चले गये. आक्रोशित ग्रामीणों ने रसलपुर गांव के समीप एकचारी महगामा पथ जाम कर दिया. लगभग एक घंटे के जाम के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद मंडल और सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र नारायण सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त करा दिया. युवक के साथ थाना पहुंच कर समझौता कराया. जाम समाप्ति के उपरांत अंचल पुलिस निरीक्षक भी पहुंचे. एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. गोपालपुर रतनगंज सुकटिया बाजार की बिच्छो देवी पति चुनचुन पंडित ने अपने पुत्र ज्योतिष पंडित (38) के लापता होने का थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया कि पुत्र की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है. 21 अप्रैल को वह घर से कही चला गया है. काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिल रहा है. वह किसी से बातचीत नहीं करता है. रंग गोरा, लाल टी शर्ट व जींस पहना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन