Bhagalpur news आवेदन देने गयी महिला को एससी-एसटी थाना से भगाने का आरोप

नवगछिया एससी/एसटी थाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
नवगछिया एससी/एसटी थाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने पहुंचने पर थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका आवेदन लेने से इनकार कर उसे भगा दिया. पीड़िता के अनुसार,वह एसपी कार्यालय पहुंची, जहां से एससी-एसटी थाना को फोन कर उसे दोबारा बुलाया गया. आरोप है कि दूसरी बार थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने आवेदन लेने से मना कर दिया. इससे आहत होकर महिला थाना परिसर में ही रोने व हंगामा करने लगी. महिला का कहना है कि उसे यह कह कर टाल दिया गया कि डायल 112 को इसकी जानकारी दीजिए.
पीड़िता गोपालपुर थाना पहुंची. वहां भी शुरुआत में आवेदन लेने से इनकार किया गया, लेकिन मामला बढ़ता देख बाद में आवेदन स्वीकार कर लिया गया. फिलहाल गोपालपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.पीड़िता का आरोप
आवेदन के अनुसार पीड़िता सीमा देवी, पति सिंटू पासवान, वीरनगर सैदपुर, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर ने बताया कि वह अपनी सास और बच्चों के साथ रहती है. पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही शिवराम राय, महादेव एम गौतम राय ने जातिसूचक गाली दी व जान से मारने की धमकी दी. गांव की महिलाओं को डरा कर सामाजिक बहिष्कार जैसा माहौल बनाया जा रहा है. लगातार मिल रही धमकियों से वह भय और मानसिक दबाव में जीने को मजबूर है. इस मामले में एससी-एसटी थाना प्रभारी महेश लाल ने बताया कि वह छुट्टी पर थे और आज ही ड्यूटी ज्वाइन किये हैं. उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है.अपराधियों ने टेंपो छीन चालक को धक्का देकर गड्ढे में गिराया
नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर कलबलिया धार के समीप अपराधियों ने टेंपो कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात व्यक्ति भागलपुर स्टेशन से नवगछिया जीरोमाइल के लिए टेंपो बुक कर रवाना हुए थे. टेंपो जैसे ही कलबलिया धार के पास पहुंचा, तभी तीनों में से एक आरोपित ने चालक से पेशाब करने के बहाने टेंपो को रोकने को कहा. चालक ने सड़क किनारे टेंपो रोक दिया. तीनों आरोपित टेंपो से उतरकर सड़क किनारे चले गये. इस दौरान चालक भी टेंपो से उतरकर पास ही खड़ा था. अचानक एक आरोपित ने चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया.फायदा उठाकर आरोपित टेंपो लेकर फरार हो गये. घटना के बाद किसी तरह चालक गड्ढे से बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी. नवगछिया थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर टेंपो बरामद कर लिया जायेगा. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से टेंपो चालकों में भय का माहौल है. चालकों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और गश्ती तेज करने की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




