पिकअप वैन की टक्कर से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

पिकअप वैन की टक्कर से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

सुलतानगंज : थाना क्षेत्र के अबजूगंज समीप रविवार सुबह तेज गति से आ रही पिकअप भान ने एक महिला को धक्का मार दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार साह ने बताया कि राजू साहू की पत्नी लगभग 45 वर्षीय सुनीता देवी को पिकअप भान ने जोरदार धक्का मार दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिससे महिला की स्थिति काफी गंभीर हो गयी. जख्मी अवस्था में महिला का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा था. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला को ए�� पुत्र व तीन पुत्री है.

मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. बताया गया कि पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसे थाना पुलिस के जिम्मे किया गया. थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन