विवाहिता का प्रेमी करने लगा ब्लैकमेलिंग तो जहर खाकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

विवाहिता का प्रेमी करने लगा ब्लैकमेलिंग तो जहर खाकर दे दी जान

विज्ञापन

सजौर थाना क्षेत्र चंदरपुर गांव के रहनेवाले अंटू राम की पत्नी नेहा देवी (24) ने गुरुवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी. गुरुवार देर शाम जहर खाने के बाद जब उसने उल्टी करनी शुरू की तो परिजन उसे लेकर पहले स्थानीय अस्पताल गये. वहां से इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान गुरुवार रात ही उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार को मृतका के परिजनों का फर्द बयान दर्ज करने के लिए सजौर पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची थी. पर पति व परिजनों ने थाना पहुंच कर मामले में केस दर्ज कराने की बात कह कर उन्हें लौटा दिया. इसके बाद बरारी पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पति ने बताया कि उनकी और नेहा की शादी को 6 साल हो चुके हैं. उन्हें एक बेटा और एक बेटी है. वह मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्य में रहता है. करीब एक माह पूर्व गांव के ही रहने वाले अमित नामक युवक ने उनकी पत्नी को बहला-फुसला कर अगवा कर लिया. दिल्ली लेकर चला गया. काफी प्रयास के बाद वह दिल्ली से अपनी पत्नी को वापस लेकर गांव पहुंचा. जहां दोनों के बीच साथ रहने का समझौते हुआ था. पर कुछ दिन बीता ही था कि अमित नामक युवक ने सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी की आपत्तिजनक पोस्ट को अपलोड करना शुरू कर दिया. इस बात से वे लोग काफी परेशान हो गये. अमित उनकी पत्नी को अपने साथ रखने का दबाव बनाने के लिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था. पर उसकी पत्नी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ. जिसके बाद उसकी पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. सजौर पुलिस के मुताबिक मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जायेगा. शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के मायके पक्ष का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन