सब्जी विक्रेता की तालाब में डूबने की मौत

Updated:
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की तालाब में डूबने की मौत

विज्ञापन

पीरपैंती. इशीपुर थानाक्षेत्र के छोटी पसाहीचक के विभूति कुमार ठाकुर के पुत्र पंकज कुमार ठाकुर (50) की मौत शुक्रवार को तालाब के पानी में डूबने से हो गयी. वह अपने दुकान से घर की ओर पोखरा होकर जा रहा था. अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. कुछ लोगों के शोर मचाने पर बिटटू मिश्रा, सोनू यदुवंशी, हीरालाल भारती, राजकुमार साह, रंजीत साह ने उसे पानी से निकाल कर रेफरल अस्पताल इलाज के लिए ले गये. प्रभारी डॉ सुकेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी होने पर थानाध्यक्ष पुनि रविशंकर ने सदलबल घटनास्थल पहुंच पूछताछ की व शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. मृतक की पत्नी गौरी देवी, पुत्रियां रोशनी, काजल, मोनिका व एकलौते पुत्र गोलू उर्फ पीयूष को मुखिया अमरेंद्र सिन्हा, सरपंच पंचम राम, बिट्टू मिश्रा ने सांत्वना दी. पत्नी के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन