विवि व टीटी कॉलेज आमने-सामने

Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू ने एमएड में मेधा सूची प्रकाशित कर दिया है. लेकिन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज घंटाघर ने मेरिट आधारित सूची लेने से मना कर दिया है. ऐसे में एमएड में नामांकन की प्रक्रिया फंस सकता है.

विज्ञापन

टीएमबीयू ने एमएड में मेधा सूची प्रकाशित कर दिया है. लेकिन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज घंटाघर ने मेरिट आधारित सूची लेने से मना कर दिया है. ऐसे में एमएड में नामांकन की प्रक्रिया फंस सकता है. सूची में 104 छात्र-छात्राओं का मेरिट लिस्ट बना हुआ है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सूची भेजा गया था. लेकिन कॉलेज प्रशासन ने रिसीव नहीं किया. वहीं, डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार ने कहा कि शनिवार को उनके कहने पर टीटी कॉलेज ने रिजल्ट की सूची ले लिया है. लेकिन मेधा सूची जारी करने को लेकर हाथ उठा लिया है. साथ ही विवि से कॉलेज को भेजे गये सारे आवेदकों का फार्म भी वापस कर दिया है. डीएसडब्ल्यू ने कहा कि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट कॉलेज को भेज दिया गया है. रिजल्ट की सूची के साथ राज्य सरकार का आरक्षण रोस्टर सहित नामांकन को लेकर जरूरी निर्देश भी कॉलेज को भेजा गया है. उन्होंने कहा कि कॉलेज को मेधा सूची के आधार पर रोस्टर नियमों का पालन करते हुए 50 सीट पर नामांकन 30 जून तक लेने के लिए कहा गया है. उधर, टीटी कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीनाक्षी चर्तुवेदी ने कहा कि विवि से रिजल्ट से संबंधित एक सूची भेजा गया है. इसमें छात्रों के सामने प्राप्त अंक लिखा हुआ है. जबकि परीक्षा व रोस्टर के अनुसार रिजल्ट प्रकाशित करना विवि का काम है. विवि को पत्र भेज कर रोस्टर के अनुसार रिजल्ट की मांग की जायेगी. जब तक रोस्टर के अनुसार रिजल्ट नहीं आता है. ऐसे में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं किया जा सकता है. प्राचार्य ने कहा कि विवि से भेजे गये सूची उनके द्वारा रिसीव किया गया है. रिसीव नहीं करने की बात गलत व निराधार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन