ePaper

अज्ञात चोरों ने की टीपर वाहन की चोरी

Updated at : 15 May 2024 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने की टीपर वाहन की चोरी

विसौनी काली मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़े छह टायर का टीपर वाहन अज्ञात चोरों के चोरी कर लिया

विज्ञापन

सुलतानगंज. विसौनी काली मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़े छह टायर का टीपर वाहन अज्ञात चोरों के चोरी कर लिया है. अब्जूगंज के कुणाल कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बाथ थाना क्षेत्र मिश्रपुर के गोपाल झा ने जमीन धोखाधड़ी कर दूसरे के नाम केवाला कर देने के मामले में तीन नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित के पिता व चाचा में वर्ष 1988 में आपसी बंटवारा हो गया था. वर्ष 2000 में पीड़ित के भाई ने नामजद आरोपित को केवाला कर दिया. मामला शनिवारी शिविर में आया था. बात बढ़ते देख नामजद आरोपित उक्त जमीन परिवार के महिला सदस्य को लिख दिया. पीड़ित थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बाथ थानाध्यक्ष केके झा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. तीन लोगों को नामजद किया गया है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.दौलतपुर में शराबी बेटा को उसकी मां ने ही पुलिस को बुला गिरफ्तार करा दिया है. बाथ थानाध्यक्ष केके झा ने बताया कि शराबी बेटा किशोर पंडित शराब के नशे में परिवार से मारपीट कर रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर जांच में नशा की पुष्टि होने पर न्यायालय भेज दिया. नवगछिया बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में बीए पार्ट टू की परीक्षा देकर निकल रहे छात्र को पीट दिया. छात्र मधेपुरा जिला चौसा थाना के लौआलगाम काहै. वह पार्ट टू की परीक्षा देने बनारसी लाल सरार्फ कॉलेज पहुंचा था. परीक्षा देकर निकलने में छात्रों में विवाद हो गया और वह लोग आपस में मारपीट करने लगे. छात्र ने अपना मोबाइल निकाल लिया. मारपीट करने वालों को लगा कि वीडियो बना रहा है. इस कारण उसका मोबाइल छीन उसके साथ मारपीट की. पीड़ित छात्र ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन