बाइपास टोल प्लाजा के पास दो ट्रकाें में भिड़ंत, चालक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 11:07 PM
बाइपास टोल प्लाजा के पास दो ट्रकाें में भिड़ंत, चालक जख्मी
लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित टोल प्लाजा के समीप बुधवार तड़के दो ट्रकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना के बाद बाइपास पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. घटना के तुरंत बाद आगे पीछे आ जा रहे ट्रक चालक सहित सड़क पर मौजूद दुकानदार भाग कर ट्रकों के पास पहुंचे और ट्रकों में जख्मी हालत में पड़े चालकों को निकाला, तुरंत उन्हें किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, जाम की स्थिति को देख लोदीपुर पुलिस ने जेसीबी बुला कर ट्रकों को सड़क से हटाया. जानकारी के अनुसार बाइपास थाना की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक और नवगछिया की ओर से आ रहा एक खाली ट्रक अचानक आमने सामने टकरा गया. स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों में किसी एक ट्रक चालक की आंख लग गयी थी. जिसकी वजह से हादसा हुआ. कुछ बताने में असमर्थ था दोनों ही जख्मी ट्रक चालक सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना का गश्ती दल में मौजूद एसआइ प्रेमचंद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना में दोनों ही ट्रक चालकों की स्थिति गंभीर हो गयी थी. जिसकी वजह से दोनों में से कोई भी कुछ बता पाने में असमर्थ था. लोदीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्यामल कुमार ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. घायल चालकों का बयान लिया जायेगा. मामले में यातायात थाना में केस दर्ज कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










