एक साथ दो छात्राओं का हुआ था अपहरण, 16 दिनों बाद पहुंची घर

Updated:
विज्ञापन

एक साथ दो छात्राओं का हुआ था अपहरण, 16 दिनों बाद पहुंची घर

विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर स्थित महाराज घाट इलाके की रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं का एक साथ विगत 24 अक्तूबर को अपहरण हो गया था. घटना के 16 दिनों के बाद दोनों लड़कियां सोमवार को अपने घर लौट आयी. मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस की ओर से लगातार की जा रही जांच और दबिश की वजह से लड़कियों को बहला फुसला कर अपहरण करने वालों ने लड़कियों को उनके घर भेज दिया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभय शंकर ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि अपहरण के बाद एक युवक ने दोनों लड़कियों के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. जिसका पता लड़कियों के परिजनों को चल गया था. उक्त युवक की जानकारी देने के बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी और लड़कियों की बरामदगी के लिए दबिश बना रही थी. जिसके बाद सोमवार को लड़कियां अपने घर पहुंच गयी. बड़ी खंजरपुर से युवती का बहला फुसला कर अपहरण बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर से ही एक युवती को बहला फुसला कर अपहरण करने का नया मामला सामने आया है. उक्त मामले में अपहृता के परजिनों ने थाना में अपने पड़ोस में रहने वाले आदित्य कुमार नामक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दज्र करायी है. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन