Bhagalpur News: स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पीरपैंती
इशीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में तालाब में नहाने गये दो बच्चों की शुक्रवार की शाम पानी में डूबने से मौत हो गयी. दोनों के डूबने की जानकारी उनके साथियों ने तुरंत दौड़कर उनके परिजनों को दी. जब तक उनके परिजन तालाब पहुंच कर बच्चों को पानी से बाहर निकाले, दोनों की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर इशीपुर थाना के अनि रोहित कुमार पासवान सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजीत राम का पुत्र ऋषि उर्फ करण (8) व प्रभु राम का पुत्र विक्रम (10) अपने साथियों के साथ स्नान करने गांव के पश्चिम भगत जी पोखर गये थे. एकाएक दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गये. जिसे देख उसके साथी बच्चे घबरा गये व भाग कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. उनके आने व बच्चों को निकालने तक दोनों की मौत हो चुकी थी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन