Bhagalpur news होटल से दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 25 Jan 2026 11:53 PM

विज्ञापन

पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर काफी मात्रा में शराब और एक कार जब्त की है.

विज्ञापन

झंडापुर थाना क्षेत्र बगरी रेलवे ओवरब्रिज के पास बंद पड़े एक लाइन होटल पर शनिवार की रात छापेमारी कर झंडापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर काफी मात्रा में शराब और एक कार जब्त की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंद होटल में शराब की अवैध तस्करी की जा रही है. सूचना पर की गयी छापेमारी में झंडापुर के दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने होटल परिसर से अंग्रेजी रायल मेंशन ब्रांड की कुल 3049 लीटर शराब बरामद की है. एक कार जब्त की, जिसका उपयोग शराब तस्करी में किया जा रहा था. जब्त कार के मालिक की पहचान की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है. इधर कार्रवाई के दौरान एक बाइक पर सवार तीन अन्य शराब तस्कर मौके से फरार होने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन झंडापुर थाना का सरकारी वाहन सड़क किनारे लगे एक छोटे पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में झंडापुर थाना के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को गंभीर चोटें आयी. हादसे में उनका बायां हाथ टूट गया. दुर्घटना के बाद साथी पुलिस पदाधिकारी और बल के जवानों ने घायल थानाध्यक्ष को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है. बाइक सवार तीनों तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इस संयुक्त कार्रवाई में झंडापुर थाना पुलिस के साथ बिहपुर और खरीक थाना की पुलिस भी शामिल थी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

खड़े टोटो में बाइक ने मारी ठोकर, चालक रेफर

सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग खिरीडार गांव के पास अनियंत्रित बाइक ने खड़े टोटो में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक चालक नवीन दास (40) पिता मुकेश दास तारड़ गांव घटना स्थल पर ही गंभीर रूप से जख्मी हो गया. यात्रियों की मदद से उसे सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया है. प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि युवक सन्हौला से अपने घर बाइक से जा रहा था. फरीदमपुर मोड़ के आगे कबाड़ी दुकान के पास खड़े टोटो में जोरदार ठोकर मार दी. मौके पर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को थाना लायी और कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन