भागलपुर के गांवों में विकसित होगी टाउनशिप, DM ने मुखियाओं के साथ बैठक कर बनाई योजना
सांकेतिक
भागलपुर में ग्रामीण टाउनशिप विकसित करने की योजना पर डीएम ने प्रगतिशील मुखियाओं के साथ बैठक की. यह टाउनशिप गांव में 22.9 एकड़ जमीन पर विकसित की जाएगी.
भागलपुर जिले के सभी 16 प्रखंडों के प्रगतिशील मुखियाओं के साथ बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में क्षेत्र विकास योजना के तहत गांव में टाउनशिप विकसित करने को लेकर बैठक की. बैठक में डीएम ने कहा कि प्रगतिशील किसानों और ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र विकास योजना के तहत गांव में टाउनशिप विकसित किया जा सकता है. इसके लिए सरकारी, अर्धसरकारी संस्था या किसानों द्वारा एक स्थान पर उपलब्ध 22.9 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी.
आपके शहर में
टाउनशिप में क्या-क्या होगा
ग्रामीण टाउनशिप के लिए प्रगतिशील किसान और ग्रामीण मिलकर एक सोसायटी बनाएंगे, जो इसके प्रबंधन की निगरानी करेगी. ग्रामीण टाउनशिप में प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सांस्कृतिक केंद्र के साथ सामुदायिक भवन, व्यावसायिक बाजार, नौ मीटर चौड़ी सड़क, जलापूर्ति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और बिजली कनेक्शन होगा. इसे सरकार विकसित करेगी. इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सभी निर्माण कार्यों के लिए एक मॉडल बनाया गया है.
गांव के आसपास का क्षेत्र भी होगा विकसित
गांव में टाउनशिप विकसित होने के बाद उसके आसपास का क्षेत्र भी विकसित होगा. मुखियाओं ने इसे गांव के विकास के लिए एक बेहतरीन परियोजना बताया. उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को शामिल कर एक सोसायटी बनाने का प्रयास करेंगे, जो ग्रामीण टाउनशिप के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराएंगे. बैठक में डीडीसी, डीआरडीए निदेशक और प्रत्येक प्रखंड से एक प्रगतिशील मुखिया मौजूद थे.
Also Read :Bihar: तेजस्वी को है सीएम नीतीश की चिंता, बोले- मुख्यमंत्री इशारे में कुछ-कुछ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए