सूरत में दीवार काट बैंक लॉकरों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, भागलपुर और मुंगेर में हुई कार्रवाई

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Dec 2024 10:09 PM

विज्ञापन

Bihar STF

Bhagalpur Munger News: भागलपुर और मुंगेर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके घरों से बैंक लॉकरों से लूटे गये गहनों की बरामदगी हुई है.

विज्ञापन

Bhagalpur Munger News: गुजरात के सूरत जिला के कोसंबा पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक की दीवार को काट छह लॉकरों से हुई लाखों के गहनों और नकद की लूट मामले में तीन लोगों को भागलपुर और मुंगेर जिला से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये तीन अभियुक्तों में से दो को मंगलवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जहां से दोनों को भागलपुर कोर्ट ने 96 घंटों का ट्रांजिट रिमांड दे दिया. कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गुजरात से पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर अनिल एस चौहान कर रहे थे.

गुजरात पुलिस सड़क मार्ग से ले गई साथ

अनिल एस चौहान ने बताया कि मुंगेर जिला की एसटीएफ टीम की मदद से मुंगेर जिला के खड़गपुर थाना क्षेत्र के मधुवन दरियापुर गांव निवासी खिरो प्रकाश बिंद (24) और असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव निवासी कुंदन कुमार धरनीधर को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही भागलपुर के शाहकुंड स्थित बेल्थू निवासी बादल की भी गिरफ्तारी की गयी है. खिरो और कुंदन का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद एक टीम उन्हें लेकर सड़क मार्ग से गुजरात के लिए रवाना हो गयी. बादल का कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड नहीं मिलने की वजह से एक टीम ट्रांजिट रिमांड मिलने का इंतजार कर रही है.

सीसीटीवी से हुई पहचान

एसटीएफ टीम ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से की गयी. एक अभियुक्त को पहले ही गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया था. उसने फुटेज में दिख रहे अन्य अभियुक्तों की पहचान की और उनसे संबंधित जानकारी पुलिस को दी. इसके आधार पर गुजरात से पुलिस टीम भागलपुर और मुंगेर पहुंची थी. तीनों अभियुक्तों के घरों से बैंक लॉकरों से लूटे गये गहनों की भी बरामदगी की गयी.

गुजरात पुलिस के पदाधिकारियों ने बताया कि ठीक इसी मोडस ऑपरेंडी से यूपी के लखनऊ में भी बैंक की दीवार काटकर दर्जनों लॉकरों से गहनों व नकदी की लूट की गयी थी. एक दिन पहले यूपी पुलिस ने उस कांड के आरोपी को मुंगेर से गिरफ्तार किया था. गुजरात से आयी पुलिस टीम के सदस्यों ने बताया कि दो साल पूर्व गुजरात के अंकलेश्वर में हुए लूट कांड मामले में भी भागलपुर जिला के रहने वाले छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी थी.

इसे भी पढ़ें: भागलपुर में लेडी कॉन्स्टेबल ने सहेली से की लव मैरिज, सामने आयी कई तस्वीरें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन