ePaper

ये दरबार लगाया सवारियां घर आया सवारियां घर आया...

Updated at : 17 Nov 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
ये दरबार लगाया सवारियां घर आया सवारियां घर आया...

ये दरबार लगाया सवारियां घर आया... सवारियां घर आया... उक्त भजन कोलकाता के भजन गायक सौरभ शर्मा एवं लव अग्रवाल ने गाकर भजन संध्या की महफिल सजा दी. रविवार को श्याम भक्त मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह का समापन मंदरोजा खाटू श्याम मंदिर में हो गया.

विज्ञापन

ये दरबार लगाया सवारियां घर आया… सवारियां घर आया… उक्त भजन कोलकाता के भजन गायक सौरभ शर्मा एवं लव अग्रवाल ने गाकर भजन संध्या की महफिल सजा दी. रविवार को श्याम भक्त मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह का समापन मंदरोजा खाटू श्याम मंदिर में हो गया.

फिर श्री श्याम मंडल (नूतन बाजार) कोलकाता, श्री श्याम कीर्तन मंडल, देवघर, रानीगंज एवं अन्य भक्तों की विशेष प्रस्तुति हुई. स्थानीय कलाकार सुरेश मोहता ने आया जी आया उत्सव का मौसम आया…, लीले घोड़े की लाल लगाम जापे बैठो है बाबा श्याम…गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. देर रात तक श्याम भक्त श्याम के दीवानों कीर्तन करो जम कर, मेरे बाबा को आना पड़ जाए…पर झूमते रहे. कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष रोहित झुनझुनवाला, महासचिव कपिल जैन, निलेश कोटरीवाल, प्रभात केजरीवाल, सुरेश मोहता, शिव गोयनका, अशोक लुहारूका आदि सदस्य का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन