ePaper

भागलपुर टू नवगछिया : फोरलेन बनेगी सड़क, डीपीआर बनाने के लिए गुड़गांव और दिल्ली की कंसल्टेंट एजेंसी ने भरा टेंडर

Updated at : 28 Sep 2024 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर टू नवगछिया : फोरलेन बनेगी सड़क, डीपीआर बनाने के लिए गुड़गांव और दिल्ली की कंसल्टेंट एजेंसी ने भरा टेंडर

भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क फोरलेन बनेगा. मिनिस्ट्री को भेजे गए प्रपोजल पर अनुमति मिलने के बाद एनएच विभाग डीपीआर बनवाने की तैयारी में जुट गया है.

विज्ञापन

-का्गजातों का मूल्यांकन के बाद किसी एक कंसल्टेंट एजेंसी का होगा चयन -चयनित एजेंसी के लिए छह महीने में डीपीआर तैयार करना होगा अनिवार्य -सड़क की जर्जर स्थिति देख इमिडिएट मेंटेनेंस कराने के लिए एनएच विभाग को मिनिस्ट्री से नहीं मिला पैसा वरीय संवाददाता, भागलपुरभागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क फोरलेन बनेगा. मिनिस्ट्री को भेजे गए प्रपोजल पर अनुमति मिलने के बाद एनएच विभाग डीपीआर बनवाने की तैयारी में जुट गया है. डीपीआर कंसल्टेंट एजेंसी के चयन के लिए शुक्रवार को टेंडर खोला गया है. इसमें गुड़गांव और दिल्ली की कंसल्टेंट एजेंसी ने टेंडर भरा है. एजेंसियों के कागजातों के मूल्यांकन के बाद फाइनेंसियल बिड खोलकर किसी एक का चयन किया जायेगा. जिस एजेंसी का चयन होगा, उनसे एनएच विभाग डीपीआर तैयार करायेगा. चयनित एजेंसी के लिए छह महीने के अंदर डीपीआर तैयार करना अनिवार्य होगा. डीपीआर जब बनकर तैयार हो जायेगा, तो इसको मिनिस्ट्री में भेजा जायेगा. इस पर मुहर लगने के बाद विभाग टेंडर की प्रक्रिया अपनायेगी और फिर कार्य एजेंसी को बहाल कर इसका निर्माण शुरू करायेगा. फोरलेन बनने से आवागमन होगा आसान, बढ़ेगी कनेक्टिविटी भागलपुर-नवगछिया के बीच फोरलेन बनने से इस पर न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी बढ़ जायेगी. इस फोरलेन का जुड़ाव नवगछिया साइड में एनएच-33 और भागलपुर तरफ मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीन फील्ड सहित हंसडीहा फोरलेन से होगा. वहीं, इसका उपयोग समानांतर पुल के लिए भी हो सकेगा. दरअसल, समानांतर पुल फोरलेन बन रहा है. बॉक्स मैटर भागलपुर-नवगछिया सड़क के लिए मांगा पैसा, तो मिनिस्ट्री ने किया इंकार भागलपुर-नवगछिया सड़क वर्तमान समय में काफी जर्जर है. जबतक इसका फोरलेन निर्माण नहीं हो जाता है, तब तक इसका मेंटेनेंस कराना बेहद जरूरी है. इमिडिएट मेंटेनेंस कार्य कराने के लिए एनएच विभाग ने मिनिस्ट्री से पैसा मांगा, तो इंकार कर दिया गया है. इस वजह से सड़क का मेंटेनेंस नहीं हो सकेगा. संभल कर चलना ही ठीक होगा. कोट भागलपुर-नवगछिया के बीच सड़क का चौड़ीकरण होना है. डीपीआर बनाने वाली एजेंसी चयन का टेंडर खोला गया है. गुड़गांव व दिल्ली की कंसल्टेंट एजेंसी ने टेंडर भरा है. इस सड़का इमिडिएट मेंटेनेंस कार्य के लिए पैसा नहीं मिला है. बृजनंदन कुमार, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन