Bhagalpur news मवि बड़हरा में दूसरे दिन तालाबंदी से पठन-पाठन ठप

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 03 Feb 2026 11:37 PM

विज्ञापन

लतानगंज मवि बड़हरा में मंगलवार को दूसरे दिन तालाबंदी से पठन-पाठन पूरी तरह ठप रहा.

विज्ञापन

सुलतानगंज मवि बड़हरा में मंगलवार को दूसरे दिन तालाबंदी से पठन-पाठन पूरी तरह ठप रहा. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मनमानी व व्यवस्थागत गड़बड़ियों से बच्चे परेशान हैं. परिभ्रमण में बच्चों को भोजन नहीं देने का मामला सामने आने के बाद आक्रोश चरम पर पहुंच गया. मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण की मांग पर अड़ गये. स्थिति इतनी बिगड़ी कि ग्रामीणों और शिक्षकों में नोकझोंक हुई, जो मारपीट तक पहुंच गयी. इस बीच प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम ट्रेनिंग से स्कूल पहुंचे, तो तनाव बढ़ गया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक बाहरी लोगों को लाठी–डंडे से लैस स्कूल लेकर आये थे. इसे देख छात्र और अभिभावक भड़क गये. ग्रामीण आक्रोशित हो एचएम सहित पांच लोगों की जमकर धुनाई कर दी, जबकि चार लोग फरार हो गये. हालात गंभीर होते देख शिक्षा विभाग और पुलिस की टीम ने हस्तक्षेप किया.

बीईओ और पुलिस की तत्परता से मामले पर काबू

ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल प्रधान की मनमानी से सभी परेशान हैं. सूचना मिलते ही प्रभारी बीईओ राकेश कुमार और बाथ पुलिस पहुंची. बीईओ ने प्रधानाध्यापक समेत पांच लोगों को सुरक्षित कमरे में रख उग्र भीड़ को शांत कराने की कोशिश की. पुलिस ने बाद में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल थाना ले गयी. पुलिस ने ग्रामीणों, छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ की. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अभी तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्कूल का ताला खुलवा दिया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण नहीं होता, तब तक स्कूल में ताला बंद रहेगा. शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने भी कहा कि स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर है. प्रभारी बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि समस्या समाधान को लेकर मंगलवार को स्कूल प्रधान को बुलाया गया था. ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद भी मामला नहीं सुलझा है. जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी है. निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन