bhagalpur news. बीएयू सबौर की झांकियां रही आकर्षण की केंद्र

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बीएयू सबौर की झांकियां रही आकर्षण की केंद्र

गणतंत्र दिवस पर बीएयू सबौर में कुलपति डॉ डीआर सिंह ने ध्वजारोहण किया

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर बीएयू सबौर में कुलपति डॉ डीआर सिंह ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद विवि के कई विभागों और केंद्रों ने झांकियां निकाली, जिसमें मुख्य आकर्षण सिंदूर की खेती पर आधारित ऑपरेशन सिंदूर था. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा की और आगामी योजनाओं के बारे में बताया. कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां कृषि सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संरचना का मूल आधार भी है. ऐसे में विवि की भूमिका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण हो जाती है. कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चों ने सामूहिक नृत्य से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दी, जिसमें दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल, संत मेंही, डीपीएस, सरस्वती विद्या मंदिर और कस्तूरबा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दर्शकों का मन मोह लिया. विश्वविद्यालय के विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और विश्वविद्यालय परिवार में रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. विश्वविद्यालय के शोध परियोजनाओं में बेहतर कार्य करने वाले वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया गया. जिसमें तीसी पर शोध से जुड़े वैज्ञानिक डॉ आरवीपी निराला, डॉ सौरभ चौधरी, डाॅ रामानुज विश्वकर्मा, डॉ एसपी आचार्य को सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ एआइसीआरपी औषधि पौधों के लिये पान अनुसंधान केंद्र इस्लामपुर के प्रभारी डॉ एसएन दास, डॉ राज किशोर राय और डॉ प्रभात कुमार को प्रदान किया गया. राष्ट्रीय मृदा मानचित्रण के अध्यक्ष डॉ अंशुमान कोहली को भी विशिष्ट उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में अनुकंपा पर सेवा प्राप्त करने वाले परिजनों को नियुक्ति पत्र कुलपति के द्वारा प्रदान किया गया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन