बन्नो तेरा स्वैगर...से स्वाति ने मचायी धूम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2024 11:15 PM
प्रभात खबर की ओर से रविवार को टाउन हॉल में आयोजित अंग गौरव सम्मान समारोह में बॉलीवुड गायिका स्वाति शर्मा के तराने के बीच युवा व बच्चे झूमते रहे.
-प्रभात खबर के अंग गौरव सम्मान समारोह में झूमते रहे युवा व बच्चे
प्रभात खबर की ओर से रविवार को टाउन हॉल में आयोजित अंग गौरव सम्मान समारोह में बॉलीवुड गायिका स्वाति शर्मा के तराने के बीच युवा व बच्चे झूमते रहे. बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी, भागलपुर तेरा स्वैगर लागे सेक्सी…सुनने के लिए श्रोता आखिर तक श्रोता कुर्सी पर डटे रहे.
आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए…गीत के साथ स्वाति मंच पर आयी. उनके मंच पर दिखते ही श्रोताओं के हाथ आसमान की तरफ खड़े होकर हिलने लगे. श्रोताओं की नब्ज को गायिका ने पकड़ा और इसी मिजाज के गाने गाकर वह गीतों के सफर को आगे बढ़ाया. इस बीच लैला मैं लैला, ऐसी हूं लैला, हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला…, बोलो सुबह-शाम, हरे कृष्णा-हरे राम…, दुनिया ने हमको दिया क्या, दुनिया ने हमसे लिया क्या, सबकी हम परवाह करें क्या….बचना ऐ हसीनों…., देखो तो तुझे यार दिल में बजी गिटार…जैसे रोमांटिक गीत से श्रोताओं को झूमाया. इस बीच श्रोताओं ने तनु वेड्स मनु फिल्म में स्वाति के गाये हुए गीत बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी…जोरदार डिमांड की.
इस डिमांड पर स्वाति बोली बोली ठहरिये जनाब रात अभी बाकी है, बात अभी बाकी है. आपकी डिमांड पूरी करके ही कार्यक्रम समाप्त करूंगी. फिर स्वाति शर्मा थिरकते हुए गंदी बात-गंदी बात…., कभी छोड़ दिया, कभी कैच किया रे, टच करके दिल को दिल से अटैच किया रे…गीत गाकर युवाओं को खूब झुमाया. इसी बीच कुछ उत्साही बच्चे स्टेज पर पहुंच गये और स्वाति के साथ खूब थिरके. श्रोताओं ने एक बार फिर अपनी-अपनी जगह पर खड़े होकर बन्नो तेरा स्वैगर…गाने की डिमांड की. तब स्वाति ने भी बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी …गाकर श्रोताओं गदगद कर दिया. फिर श्रोताओं की डिमांड पर भोजपुरी गीत तू लगाबे लू जब लिपस्टिक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक….गाकर श्रोताओं के मन की मुराद पूरी कर दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










