bhagalpur news. सुपर जोनल दंडाधिकारी को उड़नदस्ता टीम से हटाया

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

कहलगांव अनुमंडल के गुरु कृपा एकेडमी परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन कम उम्र में शादी करने वाले कुछ परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने से रोकने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है

विज्ञापन

कहलगांव अनुमंडल के गुरु कृपा एकेडमी परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन कम उम्र में शादी करने वाले कुछ परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने से रोकने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है. अभिभावकों की शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी ने उड़नदस्ता सह सुपर जोनल दंडाधिकारी के नेतृत्व कर रहे अनुमंडल लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी बैजयंती को हटा दिया. उनकी जगह पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता मोहम्मद सरफराज नवाज को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. दूसरी तरफ बुधवार को जिले के 61 केंद्रों पर दोनों पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई. दो पाली मिलाकर कुल 45050 उपस्थित व 882 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 22605 परीक्षार्थी शामिल हुए और 411 अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में 22445 परीक्षार्थी उपस्थित व 471 ने परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. डीईओ राज कुमार शर्मा ने कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में कराया गया. किसी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं मिली है. गुरुवार को दोनों पाली में द्वितीय मातृभाषा संस्कृत की परीक्षा होनी है. परीक्षा व्यवस्था को लेकर जताया संतोष

परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड से नियुक्त नोडल सह उड़नदस्ता पदाधिकारी डॉ सीतांशु शेखर ने संतोष जताया कि परीक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संचालित की जा रही है. इसके पूर्व उन्होंने पहले दिन कहलगांव के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा. बुधवार को नवगछिया के 10 परीक्षा केंद्रों, राय हरिमोहन ठाकुर मुक्त विद्यालय व नव स्थापित जिला स्कूल का भी निरीक्षण किया. परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए की गयी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऑब्जेक्टिव आसान, तो सब्जेक्टिव प्रश्न कठिन

सीएमएस उच्च विद्यालय केंद्र से परीक्षा देकर निकले छात्र रोहित कुमार, सौरभ व अमित ने बताया कि ऑब्जेक्टिव प्रश्न आसान थे. जबकि सब्जेक्टिव प्रश्न कठिन थे. वहीं, छात्र सुनील कुमार व रंजीत कुमार ने बताया कि त्रिकोणमिति, मीन, मेडियन और मोड से जुड़े सवाल कठिन थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन