बासा पर गाय बांधने वाली रस्सी का फंदा बना 21 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

बासा पर गाय बांधने वाली रस्सी का फंदा बना 21 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट मोहल्ले में बासा के कमरे में गाय बांधने वाली रस्सी को फंदा बना कर 21 वर्षीय छात्र राहुल यादव ने खुदकुशी कर ली. घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है. परिजनों ने राहुल को फंदे से उतार सीधा मायागंज अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच बाद ही मृत घोषित कर दिया. देर रात ही जोगसर पुलिस ने घटनास्थल और मृतक के घर छानबीन की. पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है. मोबाइल से सीडीआर और अन्य फाइलों की जांच करने की बात कही. इधर परिजनों के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया. परिजनों ने बताया कि राहुल ग्रेजुएशन करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा था. कई परीक्षा देने के बाद भी सफल नहीं हुआ था. इस वजह से वह अपने आप में खोया रहता था. पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है. परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम हर दिन की तरह पढ़ाई करने के बाद राहुल अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ बासा पर मवेशियों को चारा देने और सफाई करने गया था. उसने मवेशियों का दूध दुहा. दूध लेकर पिता उसे वितरित करने के लिए चले ये. इसके कुछ देर बाद ही राहुल ने अपने छोटे भाई को भी घर भेज दिया. काफी देर तक जब राहुल घर नहीं लौटा तो उसका छोटा भाई उसे ढूंढता हुआ बासा पहुंचा. बासा पर मौजूद एक कमरे का दरवाजा बंद पाकर उसने काफी देर तक भाई को आवाज लगायी. प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से झांका तो राहुल को फंदे से लटका पाया. उसने शोर मचाया. जिसके बाद आस पड़ोस और परिवार के लोगों ने मिल कर खिड़की को तोड़ राहुल को फंदे से उतारा. परिजनों के अनुसार जिस राहुल को फंदे से उतारा गया उस वक्त उसकी नब्ज चल रही थी. तत्काल मायागंज अस्पताल लेकर गये. जोगसर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा. इधर मोबाइल की भी जांच कर मौत की वजह जानने की कोशिश की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन