ePaper

झपटमारी का प्रयास करते एक धराया, पूछताछ जारी

Updated at : 04 Oct 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
झपटमारी का प्रयास करते एक धराया, पूछताछ जारी

चेन झपटमारी करते लोगों ने एक को पकड़ा

विज्ञापन

तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज में शुक्रवार शाम एक महिला से चेन झपटमारी करते एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. कुछ लोगों ने पकड़े गये आरोपित की पिटाई भी की. इस बात की सूचना पाकर पहुंची तातारपुर पुलिस पकड़े गये आरोपित को लेकर अपने साथ चली गयी. पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां आरोपित ने अपना नाम सुमन कुमार और घर परबत्ती बताया. पुलिस झपटमारी गिरोह से जुड़े उसके अन्य सदस्यों की जानकारी लेने को लेकर देर रात तक उससे पूछताछ करती रही. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपित से विगत दिनों शहर में हुई झपटमारी के मामलों में आये फुटेज से भी मिलान किया जायेगा. हत्याकांड मामले में दो अभियुक्त रिहा जिला व्यवहार न्यायालय के एडीजे 11 में चल रहे एक हत्याकांड मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया. मामले में कोर्ट ने कांड के चार्जशीटेड दो अभियुक्तों को साक्ष्य के आभाव में रिहा कर दिया. इशाकचक में फ्लैग मार्च तो कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन आगामी दुर्गा पूजा के शांति से आयोजित कराने को लेकर भागलपुर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है. शुक्रवार को इशाकचक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार ने अपने क्षेत्र में दंगा नियंत्रण पार्टी, सशस्त्र बलों और सीआइएटी के साथ फ्लैग मार्च किया. वहीं तिलकामांझी और बरारी थाना क्षेत्र के पूजा पंडाल और मेला के आयोजन वाले स्थलों पर भागलपुर पुलिस की ओर से डॉग स्क्वैड के साथ सर्च ऑपरेशन किया. पुलिस पूजा के आयोजन के दौरान किसी भी तरह की चूंक नहीं हो इसको लेकर पुख्ता तैयारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन