तातारपुर में जुआ के फड़ पर छापेमारी, छह गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2024 10:57 PM
तातारपुर में जुआ के फड़ पर छापेमारी, छह गिरफ्तार
दीपावली से पूर्व शहर के विभिन्न स्थलों पर अवैध जुआ के फड़ों पर पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गयी है. इस दौरान तातारपुर पुलिस ने शनिवार देर रात सराय किला घाट में कुछ व्यक्तियों के जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की, जहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया. मौके से पुलिस ने ताश की पत्तियां, नकद 11 हजार 180 रुपये और 4 मोबाइल जब्त किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के मो बंटी अंसारी, राहुल कुमार, मो सोनू उर्फ इस्तेयाक, मो गुड्डू, मो एजाज और मो मुर्शिद शामिल हैं. जानकारी भागलपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की है. जिसमें बताया गया है कि एसएसपी के निर्देश पर आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए क्राइम कंट्रोल को लेकर अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदी के लिए सघन गश्ती की जा रही है. जुआ खेलते हुए पकड़े गये थे सात आरोपित, एक फरार किला घाट सराय स्थित पतली गली के पास शनिवार को ततारपुर पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक फरार हो गया था.पुलिस अभिरक्षा से भागे मो शमशेर के विरूद्ध विक्रमा प्रसाद गुप्ता के लिखित आवेदन पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने जानकारी दी है कि शनिवार को देर रात गश्ति के दौरान जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी. इसपर पुलिस की कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमें से फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










