पटना के कांवरिया की सुल्तानगंज में मौत, पेट में तेज दर्द के बाद तोड़ दिया दम

Updated:
विज्ञापन

Shrawani Mela 2025

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shrawani Mela 2025: सुल्तानगंज के कांवरिया पथ पर उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब एक श्रद्धालु पेट दर्द की समस्या से झटपटा रहा था, इस दौरान उसे तत्काल ऐम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

Shrawani Mela 2025: बांका जिले के कांवरिया पथ श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबाधाम जाने के दौरान तेज पेट दर्द से पीड़ित एक कांवरिया की ईलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत कांवरिया की पहचान पटना जिला के गौरीचक थाना अंतर्गत खैरा-पुनपुन गांव निवासी लखन शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र श्यामनंदन शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद मृत कांवरिया की पत्नी किरण देवी, बहन प्रियंका कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार कांवरिया श्यामनंदन शर्मा गत 10 जुलाई को अपने घर से सुल्तानगंज के लिए निकले थे.

विज्ञापन

मृतक ने 11 जुलाई को गंगाजल भरकर कांवर यात्रा शुरू की थी

मृतक ने 11 जुलाई को गंगाजल भरकर कांवर यात्रा शुरू की थी. रविवार को अबरखा के निकट से तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार व डॉ आनंद ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज को लेकर उन्हें सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया था. जहां ईलाज के दौरान कांवरिया की मौत हो गयी. चिकित्सकों के अनुसार उनके पाचन तंत्र में गंभीर परेशानी हो रही थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि गत शनिवार को भी कांवरिया पथ पर टंगेश्वर के समीप हार्ट अटैक से नवादा जिला के एक कांवरिया साकेत बिहारी की मौत हो गयी थी.

कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ

मनिहारी गंगा घाट परनिशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया. रविवार देर शाम शुभारंभ हुआ. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, पूर्व अतिपिछड़ा आयोग सदस्य तारकेश्वर ठाकुर, युवा राजद अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया. नगर मुख्य पार्षद ने कांवरिया समेत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर मुख्य पार्षद का सराहनीय कार्य है. कांवरिया को सेवा दे रहे है. उन्होंने बधाई दिया.

Also Read: Bihar Crime: बैंक खाता से पैसों की निकासी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन