Bhagalpur news ट्रैक्टर-टेंपो की टक्कर में सात घायल, दो की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरीदास टोला के समीप शनिवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरीदास टोला के समीप शनिवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार सभी घायल पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र स्थित नया टोला भिट्ठा के हैं. सभी लोग नवगछिया के पकरा गांव लड़की देखने आये थे. वापसी में लूरीदास टोला के पास 14 नंबर सड़क पर ईंट लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सामने से आकर टेंपो से टकरा गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मो मुजाहिद, मो इदरिस, मो मुस्ताक, मो इम्तियाज, मो रईस, मो सत्तार तथा सोनिया खातून शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मो मुजाहिद, मो इदरिस, मो मुस्ताक, मो इम्तियाज और मो रईस की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार मो मुजाहिद और मो मुस्ताक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

कुख्यात शिवा सहित तीन गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल फायरिंग वीडियो पर पुलिस ने कुख्यात शिवा सहित तीन आरोपितों को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया. नवगछिया एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एक फरवरी को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के अवैध हथियार से फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था. वादी राजकिशोर पासवान ने भवानीपुर थाने में आवेदन दिया था, जिसमें ग्रामीण शिवा यादव व चार-पांच व्यक्तियों पर बीते कल दरवाजे पर आकर गाली गलौज व फायरिंग करने तथा पूर्व में भी इन व्यक्तियों द्वारा वादी व परिवार के सदस्य से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर देने का उल्लेख किया. इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ था. भवानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान पर कांड में संलिप्त अभियुक्त शिवा यादव, सिंटू कुमार उर्फ सुजीत यादव, कन्हैया यादव देसी पिस्टल, दो कट्टा व 18 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी. शिवा यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है. पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन