जगदीशपुर सड़क हादसे में घायल दूसरे छात्र की भी हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में दूसरे घायल की मौत

विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के समीप शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे हाइवा के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी था. घटना में बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया था. उसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा था. इलाज के दौरान शनिवार देर रात ही उसकी भी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशाल कुमार शर्मा हबीबपुर थाना क्षेत्र के सालेपुर का रहने वाला था. वह अपने साथी राहुल शर्मा के साथ एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपनी बाइक से जगदीशपुर क्षेत्र के सैनो गांव जा रहा था. हॉस्पिटल चौक पर वह हाइवा की चपेट में आ गया. घटना में दोनों ही दोस्तों की मौत के बाद रविवार को मायागंज अस्पताल परिसर के पुलिस कैंप में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से जगदीशपुर पुलिस पहले दोनों घायलों को जगदीशपुर पीएचसी लेकर पहुंची थी. वहां विशाल को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद घायल की स्थिति गंभीर बता उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था. घटना को अंजाम देने वाला हाइवा चालक मौके से फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन