Bhagalpur News. ईश्वर दिव्यांग को शारीरिक रूप से रखते है अधूरा, तो बदले मेंं दिव्य गुण करते हैं प्रदान: रोहित पांडेय

Updated:
विज्ञापन

सक्षम संस्थान का आयोजन.

विज्ञापन

-दिव्यांगजनों की संस्था सक्षम के वार्षिक अधिवेशन में बोले नगर विधायक रोहित पांडेय

आपके शहर में

विज्ञापन

दिव्यांगजनों की संस्था सक्षम की ओर से रविवार को रावतमल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक अधिवेशन किया गया. विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि ईश्वर दिव्यांगों को शारीरिक दृष्टि से अधूरा करते है, तो बदले में ऐसा दिव्य गुण भी प्रदान कर देते हैं, जिससे उनका हौसला कभी कम नहीं होता है.

मुख्य वक्ता हरविंद नारायण भारती ने कहा कि सक्षम विकलांगता के क्षेत्र में कार्यरत संगठन है. इसका अर्थ स्पष्ट है कि कोई अक्षम नहीं अर्थात सभी सक्षम है. विजय यादव ने भी दिव्यांगजनों के साथ सदैव साथ खड़े रहने का वचन दिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सचिव आतिश कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि 20 जून 2008 को स्थापित संस्था आज राष्ट्रव्यापी हो गयी है. सक्षम प्रांत एवं जिला स्तर पर खेलकूद संगीत,कला,प्रशिक्षण सहित अनेक उपक्रम चलाती है.

कार्यक्रम संचालन ””””””””सक्षम”””””””” के महानगर सचिव सरोज वर्मा ने किया. युवा प्रांत दृष्टि प्रकोष्ठ प्रमुख चंदन कुमार, डॉ बादल कुमार, सुनीता, कविता, फूलकुमारी, लाखो, रूपम, सुनीता भारती, अंकित ,ब्रजेश ,अशोक ,राजकुमार फंटूश,विकाश, राजीव ,पिंकेश महादेव, मुकुल, त्रिलोचन, सोनू,बादल, राकेश रोशन, रितेश, चंदन, शशि प्रकाश आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन