₹50 हजार लेकर बैंक से निकले रिटायर्ड रेलकर्मी, हथियार सटाकर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटा

Updated:
विज्ञापन

वृद्ध से लूट के बाद बैंक पहुंच कर छानबीन करती जोगसर पुलिस | Prabhat Khabar Network

भागलपुर में बैंक से ₹50 हजार निकालकर निकले रिटायर्ड रेलकर्मी को हथियार के बल पर लूटा गया. पुलिस अब अपराधियों की तलाश में जुटी है और CCTV फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

भागलपुर : बड़ी पोस्ट ऑफिस स्थित बाबूलाल होटल वाली गली में बुधवार दोपहर करीब एक बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से ₹50 हजार निकालकर निकले रिटायर्ड रेलकर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आयी है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही जोगसर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
वृद्ध से लूट के बाद बैंक पहुंच कर छानबीन करती जोगसर पुलिस | Prabhat Khabar Network
वृद्ध से लूट के बाद बैंक पहुंच कर छानबीन करती जोगसर पुलिस | Prabhat Khabar Network

बैंक से निकलते ही पीछे लगा बदमाश

रिटायर्ड रेलकर्मी कैलाश बिहारी ठाकुर, निवासी तिलकामांझी लालबाग, बैंक से रुपये निकालकर नीचे उतरे ही थे कि पीछे से हेलमेट पहने एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा. परिजनों के अनुसार बदमाश ने उनकी पीठ में हथियार जैसा सामान सटाकर पैकेट में रखे रुपये देने को कहा.

हथियार के डर से कैलाश बिहारी ठाकुर घबरा गये और उन्होंने पैकेट में रखे ₹50 हजार बदमाश को दे दिये. इसके बाद आरोपी पैदल मेन रोड की ओर भाग निकला.

पहले से बाइक लेकर खड़ा था दूसरा अपराधी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेन रोड पर एक अन्य अपराधी मोटरसाइकिल लेकर पहले से मौजूद था. रुपये लूटने के बाद दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से कचहरी चौक की ओर फरार हो गये.

घटनास्थल पर नहीं था बैंक का CCTV

घटना के बाद यह बात सामने आयी कि वारदात वाले स्थान के पास बैंक की ओर से CCTV कैमरा नहीं लगाया गया था. ऐसे में पुलिस को घटनास्थल का सीधा फुटेज नहीं मिल सका.

हालांकि जोगसर पुलिस मुख्य सड़क और आसपास की गलियों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का प्रयास है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

बैंक प्रबंधन ने बताया- बाहर की घटना बैंक के दायरे में नहीं

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक स्वीटी कुमारी ने बताया कि बैंक परिसर के अंदर होने वाली घटना के लिए बैंक जिम्मेदार होता है, जबकि बैंक के बाहर हुई घटना बैंक के दायरे में नहीं आती. उन्होंने कहा कि बैंक परिसर में नियमानुसार CCTV कैमरे लगे हैं.

घटना के बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर बैंक के आसपास CCTV कैमरा लगाने का अनुरोध किया जाएगा.

जोगसर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन