भागलपुर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, अब भारी बारिश की बारी! IMD ने जताया ये अनुमान

Updated:
विज्ञापन

एआई जेनेरटेड सांकेतिक तस्वीर

भागलपुर में मंगलवार रात से हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है. अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. किसानों के लिए भी मौसम विभाग ने खास सलाह दी है.

विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर में मंगलवार रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. रात में ठंडी हवा के साथ बारिश हुई, वहीं बुधवार सुबह भी झमाझम बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी. बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहाना बना रहा और आसमान में बादल छाये रहने से तापमान में भी नरमी महसूस हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

भागलपुर समेत इन जिलों में भारी बारिश के आसार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार 28 अगस्त से 2 सितंबर तक दक्षिण बिहार के कई जिलों में घने बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

भागलपुर, बांका, जमुई और नवादा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताये गये हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूरबा हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

धान की फसल को लेकर किसानों को सलाह

कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश में कमी होने पर धान की फसल में खरपतवार तेजी से बढ़ सकते हैं. किसानों को समय पर निराई-गुड़ाई करने की सलाह दी गयी है. इसके बाद जरूरत के अनुसार 20-30 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन किया जा सकता है.

हल्की नमी रहने पर बिस्पायरिबेक सोडियम और पायरेजोसल्फ्यूरॉन के मिश्रण का छिड़काव करने की सलाह भी दी गयी है. इसके बाद नाइट्रोजन का उपरिवेशन किया जा सकता है.

स्रोत: डॉ. बीरेंद्र कुमार, नोडल पदाधिकारी, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन