बेटी से किया दुष्कर्म, पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2024 12:58 AM
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया. पीड़ित लड़की की मां ने पति पर पुत्री से बलात्कार करने का आरोप लगा थाना में मामला दर्ज कराया
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया. पीड़ित लड़की की मां ने पति पर पुत्री से बलात्कार करने का आरोप लगा थाना में मामला दर्ज कराया है. पत्नी कि मेरी दूसरी शादी नवगछिया जिले के शिवपुर गांव के दिनेश राम से हुई है. दूसरे पति से एक बेटी है. बेटी की 10 वर्ष की है. दिनेश राम ने मुझे छोड़ दिया, तो मेरी तीसरी शादी 2019 में पूर्णिया जिला रुपौली थाना क्षेत्र नवटोलिया गांव के नंद किशोर राम से हुई है. महिला और बेटी तीसरे पति के साथ रहती थी. महिला ने बताया कि रक्षा बंधन में कुछ दिन के लिए अपने मायका सुलतानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव अपनी बेटी के साथ अपनी मां से मुलाकात करने गयी थी. पिछले माह दुर्गापूजा के बाद पति मेरी बेटी को लेने आये और बोले कि मुझे अकेले मन नहीं लगता है. मै बेटी को 10 दिन के लिए लेकर जा रहा हूं,.तो मैं अपनी बेटी को पति के साथ जाने दिया. 21 नवंबर को एक बजे दिन में मेरे पति मेरी बेटी को पहुंचाने आये. इस बीच मेरे ससुराल के अगल-बगल के लोगों ने फोन किया कि तुम्हारी बेटी से 20 नवंबर की रात में तुम्हारा पति गंदा काम कर रहा था. तुम्हारी बेटी रो रही थी. जब मैं इस बेटी से पूछताछ की, तो बोली कि मेरे साथ पापा रात में गंदा काम किया है. लगातार मेरे साथ तीन-चार बार गंदा काम किया. थाना पुलिस ने बताया कि लड़की की मां के आरोप पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित पिता की गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दी है.
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
खनन विभाग व जगदीशपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टहसूर घाट से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. खान निरीक्षक संतोष झा द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि दोनों ट्रैक्टरों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










