प्रमुख मोती यादव को गिरफ्तार नहीं करने को लेकर थानाध्यक्ष निलंबित
प्रमुख मोती यादव को गिरफ्तार नहीं करने को लेकर थानाध्यक्ष निलंबित रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव को गिरफ्तार नहीं करने को लेकर रंगरा थानाध्यक्ष रामराज सिंह को निलंबित किया गया
प्रमुख मोती यादव को गिरफ्तार नहीं करने को लेकर थानाध्यक्ष निलंबित
रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव को गिरफ्तार नहीं करने को लेकर रंगरा थानाध्यक्ष रामराज सिंह को निलंबित किया गया. रंगरा थाना का थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को बनाया गया है. नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि प्रमुख के विरुद्ध रंगरा बीडीओ अन्नु प्रिया ने रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है, जिसमें आर्म्स एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है. प्रमुख हथियार लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचते थे, जिससे वहां भय का माहौल हो गया था.18 फरवरी को रंगरा में महिला की हत्या के विरोध पुलिस गाड़ी को उग्र ग्रामीणों ने जला दिया था. न हत्या मामले और न पुलिस गाड़ी जलाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया गया. पदाधिकारी का फिडबैक खराब था. रंगरा थाना के अनि ललन झा को निलंबित किया गया. ललन झा प्राथमिकी व डायरी घर में रखते थे. डायरी भी पेंडिग था. रंगरा थाना के अनि अनुराधा से स्पस्टीकरण पूछा गया है. अनि अनुराधा रंगरा थाना में ओडी पदाधिकारी थी. पुलिस अधीक्षक ने ओडी पदाधिकारी से स्टेशन डायरी की मांग की, तो उन्हें पता ही नहीं था कि थाना में स्टेशन डायरी कहां रखा है. आदर्श थाना नवगछिया के सुरेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है. अनि सुरेंद्र सिंह ने कांड के आरोपित सत्यम कुमार, संस्कृत कुमार को गिरफ्तार नहीं किया गया है. न ही आरोपित के विरुद्ध कुर्की- जब्ती का आदेश निकलवाया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए