प्रभात खबर जागरूकता अभियान: प्लास्टिक को कहें 'NO', 12 जिले के 59 स्कूलों में 12 हजार बच्चों ने लिया शपथ

Updated at : 30 Jun 2022 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर जागरूकता अभियान: प्लास्टिक को कहें 'NO', 12 जिले के 59 स्कूलों में 12 हजार बच्चों ने लिया शपथ

1 जुलाई से देशभर में होने वाले प्लास्टिक बैन के लिए प्रभात खबर ने बच्चों के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया. बड़ी तादाद में स्कूली बच्चों ने शपथ लिये और प्लास्टिक के यूज को ना कहने का प्रण लिया.

विज्ञापन
undefined

Bihar News: देशभर में 1 जुलाई से प्लास्टिक बैन होने जा रहा है. इसे अब ज़ोर – शोर से लागू कर दिया जाएगा. सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लागू हो रहा है. इसको लेकर आज यानी 30 जून को कोसी-पूर्व बिहार-सीमांचल के 13 जिलों के 59 स्कूलों में एक साथ करीब 12 हज़ार से अधिक बच्चों के बीच जागरूकता अभियान की जोश गूंजी.

undefined

इस अवसर पर, हर सेंटर पर प्रभात खबर के साथी गये और वहां स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षकों के साथ मिल कर बच्चों को इस बात की शपथ दिलायी गयी कि वो प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे. इसके साथ ही वे अपने साथियों व अभिभावक को भी प्लास्टिक का उपयोग करने से रोकेंगे-टोकेंगे और वैकल्पिक सुझाव देंगे.

undefined

प्रभात खबर के इस अभियान में लगभग 12 हजार से अधिक बच्चे (सभी सेंटरों के स्कूलों को मिला कर) शामिल हुए. जिसमे कटिहार के 6 स्कूलों से 3000 बच्चे शामिल हुए, वहीं पूर्णिया के 6 स्कूलों के 2000 बच्चों ने शपथ ग्रहण किया.

undefined

किशनगंज में 2 स्कूलों से 150 बच्चे, सहरसा के 7 स्कूलों से 1000 बच्चे, खगड़िया के 5 स्कूलों से 700 बच्चे, मधेपुरा के 4 स्कूलों से 3000 बच्चे, जमुई के 6 स्कूलों से 2000 बच्चे , बांका के 7 स्कूलों से 1500 बच्चों ने शपथ लिया.

undefined

लखीसराय के 2 स्कूलों से 1200 बच्चे, मुंगेर के 6 स्कूलों से 1200 बच्चे, सुपौल के 2 स्कूलों से 600 बच्चे व भागलपुर के 6 स्कूलों से 3000 बच्चो ने शपथ ग्रहण कर एक मिशाल कायम की है.

undefined

बच्चों ने कहा कि वो अपने घर में भी परिवारजनों को प्रभात खबर के अभियान में शामिल होने को कहेंगे. सभी स्कूलों के प्राचार्य ने इसके लिए प्रभात खबर को साधुवाद दिया .

undefined

बता दें, ये बैन केवल सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगाई गई है. एकल उपयोगिता वाली प्लास्टिक, यानी वैसे प्लास्टिक जिनकी उपयोगिता कम और प्रदूषण क्षमता अधिक है. ऐसे प्लास्टिक के निर्माण, आयत, भण्डार, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. प्लास्टिक बैन उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा.

प्रस्तुति: चेतना प्रकाश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन