Bhagalpur news विद्यालय शिफ्ट करने से अभिभावकों में रोष

Edited by JITENDRA TOMAR
Updated:
विज्ञापन

मवि जगदीशपुर में शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई. अभिभावकों ने मवि जगदीशपुर का लोकनाथ में शिफ्ट होने पर आक्रोश व्यक्त किया

विज्ञापन

मवि जगदीशपुर में शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी हुई. अभिभावकों ने मवि जगदीशपुर का लोकनाथ में शिफ्ट होने पर आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय का अस्तित्व बनाये रखने को लेकर वह हर जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं. अभिभावकों ने विरोध में अधिकारियों का घेराव की बात भी कही. संगोष्ठी में पाठ्य पुस्तक, डायरी, पोशाक आदि योजनाओं की चर्चा की गयी. अभिभावकों ने आइसीटी लैब, साफ-सफाई, स्मार्ट क्लास आदि सुविधाओं का अवलोकन किया. संगोष्ठी में शिक्षक नवल किशोर पंजियारा, प्रतिमा मिश्रा, बीबी नाहिदा, नीरज कुमार, मुरली कुमार मंडल, पुष्पलता कुमारी, अभिभावक यशोदा देवी, खुशबू देवी, मीना देवी, सुलोचना देवी, दीपा देवी, मंजु देवी, गुड़िया देवी, पूजा देवी सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे.

डायन के आरोप में महिला से मारपीट, सात लोगों पर केस

शाहकुंड बेलथू गांव की महिला ललिता देवी को पड़ोसियों ने डायन के आरोप में बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया है. जख्मी महिला का इलाज शाहकुंड सीएचसी में हुआ. जख्मी महिला ने दर्ज केस में कहा है कि घर में खाना बनाने के क्रम में अकेली थी. पड़ोस के सात आऱोपितों ने हाथ-पैर बांध डायन के आरोप में पिटाई की. आरोपितों की पिटाई से महिला अर्धनग्न हो गयी. आरोपितों ने केस दर्ज कराने पर महिला का अर्धनग्न वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. आरोपितों के इस हरकत की गुहार महिला ने पंचायत में लगायी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. डरी सहमी महिला ने गांव के गुंजा देवी, मिथुन महतो, श्रवण महतो, दिवाकर कुमार, सारथी देवी, सुलोचना देवी, विलाचन महतो पर केस दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी.

जदयू जिलाध्यक्ष ने महादलित परिवार की समस्याओं को सुना

शाहकुंड कसवा खेरही पंचायत के गोरगम्मा गांव में महादलित परिवार की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर विवाद उत्पन्न कर दिया है. जदयू के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष महेश दास गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को सुलझाया. महादलित परिवार के लोगों ने जदयू नेता महेश दास को बताया कि शिवरामपुर मौजा में बिहार सरकार ने हमलोगों को जमीन मुहैयी है, लेकिन गांव के दबंग लोग हमलोगों की जमीन पर जबरन कर रहे हैं. महादलित परिवार की इस समस्या को सुन जदयू के अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर मामले को समझा बुझाकर शांत कराया. महेश दास ने बताया कि वार्ता को नहीं मान महादलित परिवार को नाहक परेशान करने पर अंचल कार्यालय से न्याय की गुहार लगायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन