सुलतानगंज में टोटो पलटने से एक जख्मी, नामजद केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज में टोटो पलटने से एक जख्मी, नामजद केस दर्ज

विज्ञापन

सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के उधाडीह में विगत 17 अक्तूबर को टोटो पलटने से जख्मी मनोज कुमार मंडल के भाई अनुज मंडल ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि भाई टोटो पर बैठकर नारदपुर की तरफ जा रहा था. चालक अंकित कुमार नशे में था. जिसके कारण टोटो डिम्मा पोखर के पास पलट गया. जिससे भाई मनोज मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को रेफरल अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर, मायागंज रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. लड़की लापता, केस दर्ज सुलतानगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. बताया गया कि दुकान से सामान लेने नाबालिग लड़की निकली थी. लड़की की मां ने केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में नामजद आरोपित पड़ोसी युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन