Bhagalpur news 31 मार्च तक टैक्स नहीं, तो सुविधा नहीं
Updated at : 29 Jan 2026 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

सभी तहसीलदारों व टैक्स दारोगा के साथ समीक्षा बैठक में वार्ड वार होल्डिंग टैक्स संग्रहण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी
विज्ञापन
सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में सभी तहसीलदारों व टैक्स दारोगा के साथ समीक्षा बैठक में वार्ड वार होल्डिंग टैक्स संग्रहण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी और 31 मार्च तक ब्याज माफी की अवधि में कर वसूली तेज करने का निर्देश दिया गया.
11 वार्डों में टैक्स वसूली फिसड्डी
नप क्षेत्र के 28 वार्डों में 17 वार्डों में होल्डिंग टैक्स संग्रहण की स्थिति संतोषजनक है. 11 वार्डों में कर वसूली बेहद कमजोर है. कई तहसीलदारों ने जानकारी दी कि ब्याज माफी की सुविधा के बावजूद कुछ वार्डों में लोग टैक्स देने से बच रहे हैं. मुख्य पार्षद ने बताया कि तहसीलदारों के अनुसार कई वार्डों में ब्याज माफी की छूट के बावजूद लोग होल्डिंग टैक्स जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि होल्डिंग टैक्स में ब्याज माफी की सुविधा 31 मार्च तक ही है, ऐसे में अधिक से अधिक कर संग्रहण सुनिश्चित करना आवश्यक है.अद्यतन रसीद के बिना नहीं मिलेगी नागरिक सुविधा
मुख्य पार्षद ने स्पष्ट किया कि अब केवल वही गृहस्वामी नगर परिषद की नागरिक सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे, जिनका होल्डिंग टैक्स अद्यतन होगा. किसी भी सुविधा के लिए अद्यतन टैक्स रसीद प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है. यह निर्णय विभागीय निर्देश और बोर्ड से पारित प्रस्ताव के अनुरूप लागू किया जायेगा. मुख्य पार्षद ने बताया कि 31 मार्च तक 10 करोड़ रुपये टैक्स संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.नये वार्डों में कैंप, बकायेदारों पर कार्रवाई
नवसृजित तीन नये वार्डों 9, 10 व 11 में विशेष कर संग्रहण कैंप लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ कर संग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. टैक्स नहीं देने वाले होल्डिंग धारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा है. मुख्य पार्षद ने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि कर संग्रहण बेहतर तरीके से करे. बेहतर कार्य नहीं होने पर विभागीय निर्देशानुसार तहसीलदारों के मानदेय को कर संग्रहण के अनुपात में चार प्रतिशत करने पर विचार किया जा सकता है. सभी को काम बेहतर करने को लेकर निर्देशित किया.आंतरिक स्रोत बढ़ेंगे, सुविधाओं का होगा विस्तार
मुख्य पार्षद ने कहा कि आंतरिक राजस्व में वृद्धि होने से नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाला, सफाई, पेयजल सहित अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा. उन्होंने सभी तहसीलदारों को हर वार्ड में कर संग्रहण अभियान तेज करने का निर्देश दिया. लोगो से भी कर संग्रहण में सहयोग की अपील की. बैठक में स्टैंडिंग कमेटी सदस्य नवीन कुमार बन्नी, संजय कुमार चौधरी, टैक्स दारोगा गोपाल झा सहित सभी तहसीलदार उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




