भागलपुर में बारिश के कारण रिक्शाडीह बस स्टैंड मैदान में हुआ कीचड़, इक्का-दुक्का बसें ही खुलीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

निगम के सहायक अभियंता की देखरेख में रोबोट जेसीबी से फ्लाई ऐश डालकर बस स्टैंड की जमीन को समतलीकरण किया जा रहा था, लेकिन बारिश की वजह से रिक्शाडीह की पूरी जमीन पर पैदल चलने में भी परेशानी हो रही, कई जगहों पर पानी जमा है.

विज्ञापन

भागलपुर में पिछले दो दिन से जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये रिक्शाडीह बस स्टैंड से डिक्सन मोड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से बिहार, झारखंड व बंगाल की बसों का परिचालन शुरू हो गया था. लेकिन मंगलवार की देर रात बिजली चमकने के साथ तेज बारिश भी हुई. पूरे शहर में जल-जमाव व कीचड़ हो गया. जिसके कारण रिक्शाडीह बस स्टैंड में जलजमाव व बस पड़ाव की जमीन कीचड़मय हो गयी.

विज्ञापन

रिक्शाडीह बस स्टैंड से चली बस एक बस

बस स्टैंड के कीचड़मय होने के कारण स्टैंड परिसर के बाहर से झारखंड के लिए बस एक बस चली. सभी बस डिक्सन मोड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से ही चली. कुछ दिन बाद स्टैंड से बस चलने से बस स्थित में काफी भीड़ दिखी. बस स्टैंड के कर्मी टिकट काटते देखे गये.

डिक्सन मोड़ से बस चलने की जानकारी जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को भी नहीं थी. बस के एक ऑनर ने बताया कि रिक्शाडीह में बारिश होने से जमीन कीचड़मय हो गया है, जलजमाव भी हो गया है. जिसके कारण बस चलने में परेशानी हो रही थी. इसलिए डिक्सन मोड़ से बस चलाया जा रहा है.

नगर बस सेवा की स्वीकृति मुख्यालय से जल्द

निगम के सहायक अभियंता राकेश सिन्हा बुधवार को रिमझिम बारिश में छोटे वाले रोबोट जेसीबी से फ्लाइ एश को समतल किया जा रहा था. सहायक अभियंता की तैनाती रिक्शाडीह बस में की गयी है.नगर बस सेवा की स्वीकृति मुख्यालय से जल्द मिल जायेगी और इसके बाद शहर से रिक्शाडीह बस स्टैंड तक पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो जायेगी.

नगर बस सेवा शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी ने पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा था. उसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्यालय के संचालन मुख्य को पत्र भेजा था, और नगर बस सेवा को लेकर स्वीकृति मांगी थी. वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया मुख्यालय दो से तीन दिन में स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन