Bhagalpur news राममंदिर निर्माण की बैठक में सांसद अध्यक्ष बने

Updated:
विज्ञापन

पीरपैंती योगीवीर हनुमतपुरी पहाड़ पर भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर सांसद अजय मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

पीरपैंती योगीवीर हनुमतपुरी पहाड़ पर भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर सांसद अजय मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. निर्माणाधीन राम मंदिर के बचे कार्यों को पूरा करने को लेकर आये आसपास के धर्म प्रेमियों ने सहयोग का संकल्प लिया. योगीवीर हनुमतपुरी पहाड़ के महंत माई जी महाराज ने बताया कि भव्य राम मंदिर का सपना 2027 तक हर हाल में पूरा होगा. उन्हें सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष चुना गया. सांसद ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर सभी का सहयोग चाहिए. पर्यटक स्थल के लिए पिछले कई सालों से मैं प्रयास कर रहा हूं. बैठक में परमानंद केजरीवाल को निर्माण कमेटी का उपाध्यक्ष, पंकज सिन्हा को सचिव, प्रदीप सिंह को उपसचिव, पप्पू साह को कोषाध्यक्ष चुना गया.

खास तकनीक का होगा इस्तेमाल

राम मंदिर के निर्माण में जोधपुर से लाये गये पत्थरों को तराश कर इस्तेमाल किया जायेगा. राम मंदिर को भूकंपरोधी बनाने के लिए इंजीनियरों की विशेष टीम लगी है. महंत माई जी महाराज ने बताया कि यह मंदिर आसपास के लोगों के लिए सुख और समृद्धि का प्रतीक होगा. बैठक में संजय शाह, गोपाल मंडल, परमानंद खेतान, राजीव सिन्हा, सचिन कुमार पांडे, अरुण कुमार शाह, डॉ आर के सिंह, मनोज कुमार शाह, सीतांशु कुमार, प्रहलाद कुमार, सत नारायण ओझा मौजूद थे. सभी ने तन मन धन से समर्थन देने का ऐलान किया.

कुछ पौराणिक कथाएं इस पहाड़ से जुड़ी हैंबारा पंचायत से पंचायत समिति मंटू रजक बताते हैं कि 18 भुजा वाली मां का मंदिर पूरे भारत में बहुत कम ही जगह पर है. मान्यता है कि यहां पर बाबा योगीवीर तीन पैर के बाघ से हर रोज गंगा नहाने बटेश्वर स्थान जाया करते थे. यहां पहले एक गुफा भी थी. अगर इसे पर्यटक स्थल घोषित किया जाता है, तो यहां पर पर्यटन विभाग उस गुफा का खोज कर उसे संरक्षित करे, जिसे देखने दूर दराज से लोग आयेंगे और आर्थिक रूप से यह क्षेत्र सशक्त होगा. उन्होंने विधायक मुरारी पासवान से भी मांग की है कि इस पर्यटक स्थल को घोषित करने की मांग विस में उठायें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन