नाबालिग बच्चों ने रची अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस व परिजन रहे परेशान

Updated at : 02 Jun 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग बच्चों ने रची अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस व परिजन रहे परेशान

उधाडीह गांव के दो नाबालिग बच्चों के अपहरण होने की खबर लेकर परिजन व ग्रामीण थाना पहुंचे

विज्ञापन

सुलतानगंज उधाडीह गांव के दो नाबालिग बच्चों के अपहरण होने की खबर लेकर जब परिजन व ग्रामीण थाना पहुंचे, तो पुलिस जांच-पड़ताल में लग गयी. पुलिस ने अपहृत बच्चों से पूछताछ की, तो अपहरण का झूठी कहानी का पर्दाफाश हुआ. उधाडीह गांव के अरविंद मंडल के 10 वर्षीय पुत्र व संजय मंडल के 12 वर्षीय पुत्र शनिवार को सुबह खेलने घर से निकले थे. शाम सात बजे तक घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गये. खोजबीन के दौरान दोनों बच्चे अचानक घर पहुंच गये. परिजनों ने जब दिनभर गायब रहने का कारण पूछा, तो चौंकाने वाली घटना बतायी. दोनों ने अपहरण होने की बात कही. परिजनों की पूछताछ में बताया कि गांव के बाहर बन रही सड़क देखने गये थे. वहां पर एक बोलेरो पर तीन-चार लोग आये ओर दोनों को जबरन बैठाने लगे, तो दोनों कांवरिया पथ की ओर भाग गये. इस दौरान कांवरिया पथ पर दोनों बच्चों को पकड़ बोलेरो में बैठा लिया. बच्चों ने बताया कि वाहन में बैठाते ही कपड़े से मुंह ढक दिया. सुलतानगंज गंगा किनारे ले गये. वाहन उतार कर कहीं ले जाते. इस दौरान दोनों अपहरणकर्ताओं की चंगुल से भाग कर किसी तरह घर पहुंचे. यह बात सुनकर परिजन हैरान हो गये और दोनों को लेकर परिजन शनिवार देर रात थाना पहुंचे.

सीसीटीवी कैमरा खंगाला, नहीं मिला कोई साक्ष्य

थानाध्यक्ष ने तीन दारोगा को सीसीटीवी फुटेज निकालने में लगा दिया. सीसीटीवी कैमरे का थाना परिसर में बने कंट्रोल रूम में करीब दो-तीन घंटे फुटेज देखा गया, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने बच्चों से कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने मामला मनगढ़ंत बताया.

क्यों रची मनगढ़ंत अपहरण का कहानी

पुलिस पूछताछ में दोनों बच्चों ने बताया कि गांव की एक दुकान में चोरी कर भागे थे. पकड़ाने के डर से दिनभर गांव से बाहर खेलते रहे. डर से ऐसा कहानी बना कर घर में बताने का योजना बनायी. बच्चों ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि ऐसा बोलेंगे, तो पुलिस के पास जाना पड़ेगा. थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि बच्चों के परिजनों को कड़ी हिदायत दे बच्चों पर ध्यान रखने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन