bhagalpur news. कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच ने 60 बटूकों का कराया सामूहिक उपनयन संस्कार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के बैनर तले रविवार को बूढ़ानाथ तट पर 20वां सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया

विज्ञापन

अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के बैनर तले रविवार को बूढ़ानाथ तट पर 20वां सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया. इसमें भागलपुर, बांका, गोड्डा, दुमका, खगड़िया व आसपास क्षेत्र से आये आर्थिक रूप से पिछड़े 60 बटूकों का उपनयन संस्कार कराया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बटूकों को आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में डॉ विकास पांडे एवं संतोष कुमार दुबे का विशेष सहयोग रहा. कहा कि वर्ष 2005 में प्रथम आयोजन किया गया था. मंच की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज में स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार, एकता, पारस्परिक सहयोग एवं विकास करना है. आयोजन में मुख्य यजमान अधिवक्ता निशित मिश्रा एवं धर्मपत्नी साधना मिश्रा ने आयोजन का विधि-विधान किया. आयोजन में गुरुधाम के शिष्य रहे पंडित अमित पांडे ने वैदिक रीति रिवाज से पूजन कराया.

विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष डॉ पीएन पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, महामंत्री अधिवक्ता बुलबुल चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया. आयोजन में उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडये, पंकज पांडे, संतोष तिवारी, रास बिहारी दुबे तथा मंत्री प्रणत भारती, राजेंद्र पांडेय, कुमार कृष्णानंद पांडेय, कोषाध्यक्ष राहुल तिवारी, मीडिया प्रभारी निशित मिश्रा ने आयोजन में विशेष भागीदारी निभायी. इस मौके पर बमबम चौधरी, धीरज मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, सूरज पांडे, रितेश तिवारी, हिमांशु गुड्डू, संतोष तिवारी, मुकेश मिश्रा, शेखर मिश्रा, अखिल चौधरी, राजेंद्र पांडे, पार्षद नंदिकेश शांडिल्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन