ePaper

सजा छठ का बाजार, पूजन सामग्री पर महंगाई की मार

Updated at : 04 Nov 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
सजा छठ का बाजार, पूजन सामग्री पर महंगाई की मार

मंगलवार को नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जायेगा. छठ को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गयी है. बरारी पुल घाट मार्ग, तिलकामांझी चौक, वेराइटी चौक, लोहिया पुल के नीचे आदि क्षेत्रों में फुटपाथ पर छठ का बाजार पूरी तरह सज गया. इस बार सभी पूजन सामग्री पर महंगाई की खास मार पड़ रही है. बावजूद इसके व्रतियों का उत्साह महंगाई पर भारी है.

विज्ञापन

मंगलवार को नहाय खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जायेगा. छठ को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गयी है. बरारी पुल घाट मार्ग, तिलकामांझी चौक, वेराइटी चौक, लोहिया पुल के नीचे आदि क्षेत्रों में फुटपाथ पर छठ का बाजार पूरी तरह सज गया. इस बार सभी पूजन सामग्री पर महंगाई की खास मार पड़ रही है. बावजूद इसके व्रतियों का उत्साह महंगाई पर भारी है.

नहाय-खाय और कद्दू भात को लेकर बाजार में जगह-जगह कद्दू की खूब बिक्री हुई. विक्रेताओं ने भी सामान्य दिनों से अधिक कीमत पर 30 से 50 रुपये प्रति पीस तक कद्दू बेचा. इसके अलावा पूजन सामग्री व शृंगार के सामान का स्टॉल भी सजा दिया गया. व्रती भी एडवांस खरीदारी करने में जुट गये. पिछले साल जिस सूप की कीमत 50 से 70 रुपये तक थी, इस बार 80 से 100 रुपये प्रति पीस थे. नारियल समेत अन्य फल, प्रसाद व अन्य सामग्री की कीमत भी पिछले साल से बढ़ गयी है. इस बार कवरंगा दो से पांच रुपये की बजाय 15 रुपये पीस, पनियाला पांच रुपये की बजाय 10 रुपये, अदरक गाछ दो से पांच की जगह 20 रुपये, हल्दी गाछ दो रुपये की जगह 10 रुपये, ईख 10-20 रुपये डंडा की जगह 20 से 40 रुपये डंडा बिक रहे हैं. नारियल 40 से लेकर 100 रुपये प्रति पीस तक बिक रहे हैं, तो शंकरकंद पिछले साल से दोगुनी कीमत पर 60 रुपये किलो, नारंगी पांच दिन में 60-80 की बजाय 90 से 100 रुपये किलो, सेब 100 रुपये किलो तक बिक रहे हैं.

सूप बेचने वाले शंकर मंडल ने बताया कि सूप और डलिया कम बने हैं. अधिकतर सूप व डलिया सबौर, कहलगांव व दुमका से आते हैं. इस बार सूप व डलिया के दाम 10 फीसदी बढ़ गये हैं. पांच साल पहले जहां सूप 80 रुपये जोड़ा था, तो इस बार एक सूप की कीमत 80 से 90 रुपये प्रति पीस बिक रहे हैं. वहीं डलिया का दाम भी 50 रुपये प्रति पीस बढ़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन