जहर खाने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा

Updated at : 25 Jun 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
जहर खाने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा

कहलगांव शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के लोगायां में सोमवार को एक युवक की मौत जहर खाने से हो गयी

विज्ञापन

कहलगांव शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के लोगायां में सोमवार को एक युवक की मौत जहर खाने से हो गयी है. घटना शाम पांच बजे की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान कहलगांव थाना क्षेत्र सौर के खुदेश्वर तांती का पुत्र त्रिपुरारी तांती (40) के रूप में हुई है. उसकी शादी लोगायां के स्व जोगी तांती की पुत्री से हुई थी. वह अपने ससुराल लोगायां में ही घर बना कर रहता था और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था. मृतक अपने पीछे तीन बच्चियों को छोड़ गया है.जहर खाने के कारण का पता नहीं चल पाया. थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है. मृत युवक के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर खिला कर मारने का आरोप लगाया है.

रिश्तेदार के यहां गया युवक लापता, मां ने पांच पर लगाया गायब करने का आरोप

पीरपैंती हुजुरनगर गांव में बिलटन चौधरी के घर शनिवार को सनोखर थानाक्षेत्र अबजलपुर के बेचन मंडल का पुत्र मांगन मंडल(24) अपने अन्य चार साथियों के साथ भोज खाने की बात कह कर गया था. गांव में किसी लड़की पर अबीर देने के नाम पर लड़की के भाई ने मांगन से लप्पड़ थप्पड़ की थी. सनोखर से आये सभी युवक अलग-अलग रास्ते पैदल अपने घरों की ओर निकल गये. चारों युवक अपने घर पहुंच गये, लेकिन मांगन अभी तक लापता है. मांगन की मां कौशल्या देवी ने पीरपैंती थाना में बिलटन निषाद, रविकुमार, टुरिया देवी, लड्डू, विष्णु, मुन्ना,टुन्ना पर अपने पुत्र को मारपीट कर गायब करने का आवेदन दिया है. सूचना पर एसडीपीओ अर्जुन कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष नीरज कुमार सदलबल हुजुरनगर गांव गये व लोगों से पूछताछ की. उन्हें बताया गया कि अबजलपुर से पांच लोग ऑटो में बिलटन चौधरी के यहां गये थे, उनका एक छूटा साथी बाद में वहां साइकिल से आया था. वहां एक ने एक लड़की पर अबीर फेंक दी. लड़की का भाई उंसके साथ मारपीट कर निकाल दिया. मांगन की मां के बयान पर मामला दर्ज कर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन