Bhagalpur news पुण्यतिथि पर याद किये गये महात्मा गांधी

Updated:
विज्ञापन

नवगछिया कांग्रेस कैंप कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

नवगछिया कांग्रेस कैंप कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्षता कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके विचारों को स्मरण किया. मौके पर छोटे प्रसाद तत्मा, अशोक सिंह निषाद, पंकज कुमार आर्चाय, वाल्मिकी कुंवर, विजय राय, अजय कुमार सिंह, मो मोइनउद्दीन सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. गोपालपुर लत्तीपाकर धरहरा स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके अकबर अली, वकील शर्मा, घनश्याम मंडल, विनोद मंडल, महेन्द्र मंडल, जनार्दन ठाकुर मौजूद थे. कहलगांव प्रावि रामराय बाग ख़ुटहरी में पुण्य तिथि मनायी गयी. गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी. मौके पर कल्पना कुमारी,गीता कुमारी ,शुभम,बासुकी, छोटी सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी. कागजी टोला में परिधि संस्था की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी. अध्यक्षता योगेंद्र सहनी ने की. कार्यक्रम में राहुल सिंह, प्रीतम कुमार, जयनारायण, अरविंद कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे. अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक डॉ पवन कुमार गुप्ता, डॉ नवीन कुमार, डॉ अमित कुमार व कर्मी उपस्थित थे. जगदीशपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर व मवि जगदीशपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बापू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि बापू केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचार हैं. मौके पर सपना कुमारी, वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून, फूल कुमारी, पुष्पलता कुमारी, बीबी नाहिदा, भारती कुमारी, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार सहित विद्यालय के कर्मी व सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं. बिहपुर कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. अध्यक्षता व संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो इरफान आलम ने किया. दो मिनट का मौन रख बापू को श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किया गया. मौके पर बबलू मंडल, मो इलियास, मृत्युंजय मिश्रा व कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन