भागलपुर रंग महोत्सव के स्थानीय विजेता प्रतिभागियों को मिला सम्मान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2024 11:10 PM
रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर की ओर से रविवार को महाशय ड्योढ़ी, चंपानगर समीप ज्योति कला केंद्र में 11वें भागलपुर रंग महोत्सव 2024 के स्थानीय विजेता प्रतिभागियों के सम्मान में समारोह हुआ. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर की ओर से रविवार को महाशय ड्योढ़ी, चंपानगर समीप ज्योति कला केंद्र में 11वें भागलपुर रंग महोत्सव 2024 के स्थानीय विजेता प्रतिभागियों के सम्मान में समारोह हुआ. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
इन्हें मिला पुरस्कार
इसमें बाल वर्ग शास्त्रीय नृत्य एकल प्रतियोगी अंजलि प्रिया को प्रथम, मिताली सिन्हा को द्वितीय और काव्या श्री को तृतीय पुरस्कार मिला. किशोर वर्ग के शास्त्रीय नृत्य एकल में माईरा, आकृति राठौर, शुचि स्मिता शाश्वती को क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. शास्त्रीय नृत्य के वयस्क वर्ग में मोनालिसा को विशेष सम्मान दिया गया. वहीं बाल वर्ग लोक नृत्य कला प्रतियोगिता में अमायरा नाथ को प्रथम एवं बालाजी देव अंशुमन को द्वितीय पुरस्कार मिला. किशोर एवं वयस्क वर्ग में वंशिका सिंह एवं मृगांकी तानिया को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. समूह बाल वर्ग के शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शरण्या नृत्य कला केंद्र भागलपुर को एवं किशोर वर्ग में अंबु ग्रुप को विशेष सम्मान मिला.मंजूषा चित्रकला में बालाजी देव अंशुमन, सृष्टि श्री व कृषिका गुप्ता श्रेष्ठ
मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता के बाल वर्ग में बालाजी देव अंशुमन को प्रथम, श्रुति शर्मा को द्वितीय और रूपांश राज को तृतीय पुरस्कार मिला वही किशोर वर्ग में सृष्टि श्री को प्रथम, देवांश कुमार को द्वितीय और श्रेया रावत को तृतीय पुरस्कार मिला. मंजूषा चित्रकला के व्यस्क वर्ग में कृषिका गुप्ता को प्रथम, पूनम कुमारी को द्वितीय और पूजा कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला. ताल नृत्य संस्थान भागलपुर, शारदा पाठशाला कहलगांव, वीणा पाणि नृत्य संस्थान भागलपुर, नृत्यम् भागलपुर आदि को लोक नृत्य के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया. मौके पर ज्योति कला केंद्र के प्राचार्य चंचल कुमार सिंह, अरविंद आनंद, श्रीप्रकाश चौधरी, देवाशीष बनर्जी, महबूब अली, ताकि अहमद जावेद, पंकज मरवा, सुनील कुमार, चंचल कुमार सिंह, तरुण किरण, विनोदरंजन, राजीव राज सिंह, राजेश झा, अरविंद कुमार सिंह, सुनील कुमार रंग, राजीव राज सिंह, मनोज कुमार, सुमना सागर, महेश्वरी प्रसाद केसरी, सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










