स्कूल से लौट रहे अपहृत व्यवसायी पुत्र घटना के कुछ घंटे बाद मिला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2024 11:51 PM
स्कूल से लौट रहे अपहृत व्यवसायी पुत्र घटना के कुछ घंटे के बाद ही मिल गया
स्कूल से लौट रहे अपहृत व्यवसायी पुत्र घटना के कुछ घंटे के बाद ही मिल गया. नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि 30 नवंबर को रात के साढ़े 11 बजे झंडापुर थाना को सूचना मिली कि झंडापुर के व्यवसायी दीपक पोद्दार के पुत्र दिव्यांश राज (7) को दोपहर करीब 01:30 बजे स्कूल से लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने ईमली चौक, झंडापुर से अपहरण कर 22 लाख रुपया फिरौती की मांग कर रहे हैं. नवगछिया एसपी ने तत्काल जिला के सीमावर्ती थाना को सूचित कर जिला के सीमा को सील कर सघन वाहन जांच के लिए आदेशित किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओम प्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम में थानाध्यक्ष झंडापुर विश्वबंधु कुमार, डीआईयू के इंसपेक्टर पवन सिंह, अनि चंदन व एसटीएफ टीम को शामिल किया गया. गठित टीम को तकनीकी व मानवीय सूत्र के आधार पर पता चला कि अपहृत को मक्खातकिया में रखा गया है. नवगछिया थाना क्षेत्र में पुलिस दबिश बढ़ने पर अपहृत को जिला से दूर ले जाने के क्रम में गठित टीम को अपहृत दिव्यांश राज सकुशल झंडापुर थानाक्षेत्र से मिल गया. अपहृत के परिजन के व्हाट्सएप पर अपहृत का फोटो भेज 22 लाख फिरौती की मांग की गयी थी. अपहरणकर्ता ने डोंगल के माध्यम से व्हाट्सएप का प्रयोग किया था. अपहरणकर्ताओं की पहचान की जा रही है. अपहृत को रखे गये मकान की पहचान कर मकान मालकिन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोटो को बरामद किया है. टीम व एसटीएफ टीम का सराहनीय कार्य रहा है. इस टीम में शामिल सभी पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जा रही है. छापेमारी दल में शामिल एसटीएफ टीम नवगछिया विश्वबंधु कुमार, थानाध्यक्ष झंडापुर थाना, पुनि पवन कुमार सिंह, प्रभारी डीआईयू नवगछिया पुअनि अमित कुमार, डीआइयू नवगछिया पुअनि अजीत कुमार, झंडापुर थाना सिपाही चंदन कुमार, डीआइयू नवगछिया को पुरस्कृत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










