Bhagalpur News : गोराडीह के कोयला गांव सें निकली कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

श्रीश्री 108 श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान को लेकर शुक्रवार को अगरपुर माछीपुर पंचायत के कोयला गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

श्रीश्री 108 श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान को लेकर शुक्रवार को अगरपुर माछीपुर पंचायत के कोयला गांव से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यज्ञस्थल से शुरू हुई शोभायात्रा गोराडीह-सबौर पथ होते हुए बाबूपुर गंगाघाट से जल भर कर पुन: कथा स्थल पहुंची. यज्ञ समिति के अनुसार शोभायात्रा में कलश के साथ 1001 से ज्यादा महिलाएं शामिल थी. शुक्रवार से कथावाचक संजय झा के नेतृत्व में संध्या से कथा शुरु हुआ. जहां कथा श्रवण के लिए आसपास के श्रद्धालु जुटे. कलश शोभा यात्रा की अगुवाई पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मनीष सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह सहित कमेटी के अजय यादव, धनेश्वर यादव, दिनेश शर्मा, अनुज पासवान, नंदु पासवान आदि ने की.

करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है…

चंपानगर विषहरी मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भव्य रूप से आयोजित हो रहा है.भागवत कहने आये आचार्य पराशर जी महाराज लोगों को गीत, भजन गाकर मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने व उनकी टीम ने भी भजन गाकर भक्तों को झुमा दिया. मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है… भजन गाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया. कथा पंडाल मे मौजूद श्रोता थिरकने लगे. प्रवचनकर्ता ने भगवान की विभिन्न लीलाओं के बारे मे लोगों को बताया. ये भागवत कथा 17 जून तक चलेगी. आयोजनकर्ता बड़ेलाल व मीणा देवी हैं. विकास कुमार आदि सहयोग में हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन