Bhagalpur News: वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पीरपैंती
उच्च माध्यमिक विद्यालय मौलटोला में बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव समारोह मंगलवार को खेल प्रशिक्षक सर्वोत्तम शर्मा के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया. उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. उन्हें देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का महान सेनानी बताया. खेल प्रशिक्षक ने कहा कि 23 अप्रैल को ही उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में जगदीशपुर किले को अंग्रेजों से छुड़ाया था. तभी से इस दिवस को विजयोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मौलटोला ने टोपराटोला को 10 व 5 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. शिक्षक अंकज कुमार मंडल, जामदार मंडल, प्रिया, मोनी, स्वीटी सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल थीं.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन